दिल्ली पुलिस ने विवादित ऐप मामले के आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार

इंदौर, मध्यप्रदेश : इंदौर निवासी 25 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने विवादित 'सुल्ली डील्स ऐप' को तैयार करने के आरोप में यहां से गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने विवादित ऐप मामले के आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने विवादित ऐप मामले के आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तारSocial Media

इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर निवासी 25 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने विवादित 'सुल्ली डील्स ऐप' को तैयार करने के आरोप में यहां से गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। श्री मिश्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इंदौर पुलिस को गिरफ्तारी के मामले में सूचित नहीं किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ठाकुर की गिरफ्तारी के विषय में उसके इंदौर निवासी परिजनों को दिल्ली पुलिस ने सूचित किया है।

कथित तौर पर एक धर्म विशेष की महिलाओं को बदनाम करने के उद्देश्य तैयार किये गए सुल्ली डील्स ऐप को बनाने का आरोप ओंकारेश्वर ठाकुर पर है। ठाकुर के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ओंकारेश्वर ने इंदौर एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय से 'बेचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन' (बीसीए) किया है। यहां न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप में ओंकारेश्वर अपने परिवार के साथ रहता है। कंप्यूटर इंजीनियर ओंकारेश्वर ठाकुर के पिता यहां एक फार्मा कम्पनी में कार्यरत हैं। दरअसल ओंकारेश्वर की गिरफ्तारी और उसके प्रारंभिक कबूलनामा की जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से साझा किये जाने के बाद इंदौर में सुबह से ही यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस ऐप के पहले भी एक और ऐप विवाद में रही है जिसका नाम बुल्ली बाई ऐप है। इस ऐप का कनेक्शन भी मध्यप्रदेश से निकला था।

दिल्ली पुलिस ने विवादित ऐप मामले के आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार
Bulli Bai App का मप्र कनेक्शन! 20 साल के कॉलेज स्टूडेंट को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com