Hoshangabad : पुरानी रंजिश के चलते युवक के दोनों हाथ काटे, आरोपी फरार

होशंगाबाद, मध्यप्रदेश : होशंगाबाद के बाबई के ग्राम चोराहेट में शुक्रवार रात को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के दोनों हाथ काट दिए। पांचों आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस की दो टीमें उन्हें तलाश रही हैं।
पुरानी रंजिश के चलते युवक के दोनों हाथ काटे
पुरानी रंजिश के चलते युवक के दोनों हाथ काटेJitendra Verma

हाइलाइट्स :

  • बाबई के चोराहेट ग्राम की घटना

  • बका से काटे हाथ

  • नहर पर बाइक रोककर किया हमला

  • पांच नामजद आरोपी

होशंगाबाद, मध्यप्रदेश। होशंगाबाद के बाबई के ग्राम चोराहेट में शुक्रवार रात को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के दोनों हाथ काट दिए। आरोपियों ने युवक को योजनाबद्ध तरीके से घेरकर रोका। इसके बाद मारपीट कर बका (तलवार नुमा हथियार) से दोनों हाथ काट दिए। घायल युवक को गंभीर हालत में होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपियों की तलाश में बाबई पुलिस छपेमारी कर रही है।

क्या है मामला :

बाबई टीआई अशोक बरबड़े ने बताया कि 27 वर्षीय सोमेश चौधरी गांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान नहर के पास वेंकट, केशव, भगवान सिंह, नाती चौधरी और मकरंद ने घेराबंदी कर उसकी बाइक रोक ली। पांचों ने पहले सोमेश के साथ मारपीट की। इसके बाद बका से उसके दोनों हाथ काट दिए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घायल सोमेश को किसी तरह होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दो पुलिस पार्टी कर रहीं छपेमारी :

पांचों आरोपियों को पकड़ने के लिए बाबई पुलिस की दो पार्टी बनाई गई है। दोनो टीम अलग अलग आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छपेमारी कर रही हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं।

पहले भी हुआ था विवाद :

सोमेश और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। पुलिस के मुताबिक पहले भी इन लोगों में विवाद हुआ था। यह रंजिश लंबे समय से चल रही है। जिसे लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com