हैवानियत का बढ़ता प्रकोप: भोपाल में युवती के साथ कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

Bhopal, Madhya Pradesh: दुष्कर्म का ताजा मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का, राजधानी भोपाल में एक युवती के साथ साथी कर्मचारी ने दुष्कर्म किया।
भोपाल में युवती के साथ कर्मचारी ने किया दुष्कर्म
भोपाल में युवती के साथ कर्मचारी ने किया दुष्कर्मSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में आपराधिक घटनाओं के मामलों में तेजी हो रहा है इजाफा, कोरोना संक्रमण काल के बीच भी मध्यप्रदेश में हैवानियत नहीं थम रही है, एमपी कई जिलों से लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं, अब दुष्कर्म का ताजा मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का, मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात।

मामला मध्यप्रदेश की राजधानी का :

दुष्कर्म का यह मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश भोपाल में एक युवती के साथ साथी कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, वही दुष्कर्म करने के बाद कर्मचारी ने दोस्तों को ये बात बताई, इसके बाद दोनों लड़कों ने भी राज छिपाने के लिए युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उससे रास्ता रोककर छेड़छाड़ तक की गई, जिसके बाद इस मामले की शिकायत युवती ने थाने में की, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने युवती की शिकायत पर एक पर ज्यादती और दो के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है वही दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।

एएसपी दिनेश कौशल ने बताया

इस मामले में एएसपी दिनेश कौशल ने बताया, शनिवार देर रात युवती परेशान होकर गांधी नगर पुलिस थाने पहुंची, पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में शून्य पर केस दर्ज किया है। घटना स्थल निशातपुरा का होने के कारण पुलिस ने केस डायरी निशातपुरा पुलिस को सौंप दी है।

एमपी में सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटना सामने आ रही हैं, ऐसी खबरें देख कर व सुन कर ऐसा लगता है, जैसे इस दुनिया में कोई इंसानियत बची है ही नहीं, क्योंकि दरिंदे अपनी सभी हदों को पार कर रहे हैं, न जाने लोगों का मानसिक स्तर इतना नीचे कैसे गिरता जा रहा है कि समाज के ये दरिंदे महिला, वृद्धा यहाँ तक की मासूम बालिकाओं तक को नहीं बख्श रहे हैं। आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबरें- नौवीं की छात्रा के साथ गैंग रेप, 4 युवकों पर पुलिस ने दर्ज की FIR

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com