रतलाम तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर

रतलाम, मध्य प्रदेश : रतलाम तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिलीप देवल का पुलिस ने खाचरौद नाके के पास मुठभेड़ में एनकाउंटर किया।
मुख्य आरोपी दिलीप देवल
मुख्य आरोपी दिलीप देवलSocial Media

रतलाम, मध्य प्रदेश। रतलाम तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिलीप देवल का पुलिस ने खाचरौद नाके के पास मुठभेड़ में एनकाउंटर किया। आरोपी ने पास की कॉलोनी में एक मकान किराए पर ले रखा था जिसमें वह रात रुकने के लिए जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की परन्तु पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर दिया फिलहाल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी ने पहले भी भाग में एक महिला की हत्या की थी। वह फिलहाल पैरोल पर था। इस मुठभेड़ में पुलिस के 6 लोग घायल हुए हैं।

यह पुलिसकर्मी हुए घायल

  1. उप निरीक्षक अयूब खान

  2. उप निरीक्षक अनुराग यादव

  3. आरक्षक हिम्मत सिंह गोड़

  4. आरक्षक विपुल भावसार

  5. आरक्षक बलराम

  6. प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पुलिस का जताया आभार :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश की जनता की ओर से मध्य प्रदेश पुलिस का आभार जताया और कहा कि मध्यप्रदेश आज फिर से शांति से सोएगा क्योंकि आप हमारे रक्षक हो। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि, "अभी थोड़ी देर पहले रतलाम ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी दिलीप देवल पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। मैंने पुलिस को सख़्त निर्देश दिए थे की ऐसे नरपिशाच को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए। जब पुलिस टीम उसे पकड़ने गयी तो उसने टीम पर गोलियाँ चलाई और हमारे बहादुर जवानों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे कुछ पुलिसकर्मी इस मुठभेड़ में घायल भी हुए है। मैं उनके शीघ्रातिशीघ्र ठीक होने की कामना करता हूँ। पूरी पुलिस टीम को मध्यप्रदेश की तरफ़ से धन्यवाद। मध्यप्रदेश आज फिर से शांति से सोएगा क्योंकि आप हमारे रक्षक हो।

जय हिंद!"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com