भोपाल में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, YouTube से सीखा था नकली नोट बनाना

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश की राजधानी भोपाल में जाली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ाया है, क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भोपाल में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
भोपाल में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़Social Media

हाइलाइट्स

  • राजधानी में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

  • क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की

  • इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • आरोपियों के पास से बरादम किए 1 लाख 5 हजार रुपए के जाली नोट

  • यूट्यूब के जरिये आरोपियों ने सीखा था नकली नोट बनाना

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल में आपराधिक गतिविधियों के मामलों में तेजी से बढ़त हो रही है, वहीं इन्हीं गतिविधियों पर लगाम कसते हुए पुलिस द्वारा नियमित कार्रवाई की जा रही हैं। अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जाली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ाया है, क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इन आरोपियों के पास से 1 लाख 5 हजार रुपए के जाली नोट भी बरामद किए गए हैं।

YouTube के जरिए आरोपियों ने नकली नोट बनाना सीखा था :

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने YouTube के जरिए नकली नोट बनाना सीखा था, आरोपी 500-500 के जाली नोट बनाकर बाजार में चलाते थे, बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले 15-20 हजार रुपए फुटकर विक्रेताओं और साप्ताहिक बाजारों में चला चुके हैं।

मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों पर कार्रवाई की, जहां आरोपियों के पास नोट छापने वाली मशीन, कलर प्रिंटर और कम्प्यूटर जब्त किया है, बता दें कि गिरोह का मास्टरमाइंड राजधानी में ही फोटोकॉपी की दुकान चलाता हैं।

आपको बताते चलें कि जहां प्रदेश की राजधानी में जहां महामारी कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैं वही जहां इसके रोकथाम के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस बीच आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं प्रदेश की राजधानी में लगातार कहीं चोरी, तो कही नकबजनी की घटना घटित हो रही हैं, वहीं इन वारदातों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें- NPCC को तिरुपति कंस्ट्रक्शन ने दी 11 करोड़ की जाली बैंक गारंटी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com