भोपाल: हैवानियत के बढ़ते कदम! महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज

भोपाल, मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश में दरिंदों की हैवानियत को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, भोपाल की ऐशबाग पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज
महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्जSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। आखिर क्यों नहीं थम रहे मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के मामले, बता दें कि प्रदेश में कोरोना संकट के बीच लगातार दुष्कर्म की खबर आ रही है, कभी अकेले तो कभी सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के दंश ने सामाजिक परिवेश में जहर घोल दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भोपाल की ऐशबाग पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

MBA करने आई सीहोर की महिला से दोस्त समेत 3 लड़कों ने दुष्कर्म किया :

बता दें कि देर रात प्रदेश की राजधानी भोपाल की ऐशबाग पुलिस ने गैंगरेप केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक एमबीए करने आई सीहोर की 27 साल की महिला से दोस्त समेत 3 लड़कों ने दुष्कर्म की वारदात, महिला बदनामी के डर से चुप रही थी आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका मुंह बंद कर दिया था। अब वह इसको लेकर ब्लैकमेल करने लगा था जिससे परेशान होकर अब लड़की ने 2 साल बाद एफआईआर करवाई है।

ऐशबाग पुलिस के अनुसार

सीहोर जिले की रहने वाली 27 वर्षीय महिला शादीशुदा है, महिला ने बताया कि वह वर्ष 2018 में एमबीए की परीक्षा देने भोपाल आई थी। दोस्त सचिन और परिचित धर्मेंद्र ने उसे कमरा दिलवाया था। इसी का फायदा उठाकर रेप किया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर धर्मेंद्र सिंह चौहान, ऋतुराज और सचिन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com