UP : गोंडा स्थित आसाराम के आश्रम में मिली लड़की की लाश, मां ने बताया हत्या का कारण

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित आसाराम के आश्रम से एक लड़की की लाश मिली है। जिससे एक बार फिर हड़कंप मच गया है। लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि,'बेटी 5 अप्रैल को गायब हुई थी।'
गोंडा स्थित आसाराम के आश्रम में मिली लड़की की लाश
गोंडा स्थित आसाराम के आश्रम में मिली लड़की की लाशSocial Media

उत्तर प्रदेश, भारत। जैसा कि सभी जानते हैं, इन दिनों आसाराम बापू के नाम से जाने, जाने वाले आसुमल थाउमल हरपलानी (आसाराम का पूरा नाम) आज भी नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इतना ही नहीं उनपर हत्या जैसे कई गंभीर आरोप भी लगे थे। वहीं, अब उनका नाम एक बार फिर चर्चा में नजर आरहा है। क्योंकि, उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित आसाराम के आश्रम से एक लड़की की लाश मिली है। जिससे एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

आसाराम के आश्रम से मिली लड़की की लाश :

दरअसल, आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का गोंडा जिले से यह बड़ी खबर सामने आई है कि, आसाराम के आश्रम एक लड़की की लाश मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि, 13 से 14 साल के बीच की उम्र की एक लड़की बीते कई दिनों से गायब थी और उसकी माता लड़की की खोज में लगी हुई थी, लेकिन जब आज उस लड़की की लाश गोंडा के विमौर इलाके में स्थित आसाराम के आश्रम से मिली तो सब के होश उड़ गए। पुलिस ने आश्रम को फ़िलहाल सील कर दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि, लड़की की माता का कहना है कि, वह 5 अप्रैल से लापता थी और लड़की का शव आश्रम में खड़ी एक कार से मिला है। कार से बदबू आने के पर पुलिस को इस मामले की सूचना दी गयी और पुलिस ने वहां पहुंचकर लड़की का शव बरामद किया। पुलिस ने कहा है कि, फिलहाल लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने का इंतज़ार है।

लड़की की मां का आरोप :

जिस लड़की का शव मिला है उस लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, 'उनकी बेटी की हत्या मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के कारण की गई है। बेटी 5 अप्रैल को गायब हुई थी तब ही उन्होंने 3 लोगों के खिलाफ पुलिस में नाम दर्ज करते हुए मामला दर्ज कराया था। उनके पति भी दो साल से गायब हैं। उनके घर और आश्रम के बीच केवल 70 मीटर की दूरी है। लड़की रोजाना दीपक जलाने आश्रम में जाती थी और उन्होंने लड़की को आश्रम में ढूंढा भी था, लेकिन वो उन्हें वहां नहीं मिली थी। हालांकि, बाद में लड़की का शव आश्रम से ही बरामद हुआ है। लाश मिलने के बाद लड़की की माँ का कहना है कि, मेरी बेटी की हत्या की गई है और उसका चेहरा काला पड़ा था मुझे शक है कि, उसपर तेजाब या वैसा कोई केमिकल डाला गया है।"

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया :

इस मामले की जाँच कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, 'पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद आगे की जांच शुरू हो गई है। फॉरेंसिक टीम आश्रम और गाड़ी की जांच कर रही है और जरूरी सैंपल कलेक्ट कर रही है। हालांकि, आसाराम के आश्रम से शव मिलने का ये पहला मामला नहीं है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com