खरगोन में सराफा कारीगर की हत्या कर लूटा सोना
खरगोन में सराफा कारीगर की हत्या कर लूटा सोनाSocial Media

खरगोन में सराफा कारीगर की हत्या कर लूटा डेढ़ किलो सोना, क्षेत्र में मचा हड़कंप

खरगोन, मध्यप्रदेश। खरगोन के सनावद में सोना लेकर घर जा रहे कारीगर की हत्या कर दी गई, हमलावरों ने सराफा कारीगर की हत्या कर डेढ़ किलो सोना लूटकर फरार हो गए।

खरगोन, मध्यप्रदेश। प्रदेश के कई जिलों में में लूट की वारदात तेजी से बढ़ गई हैं, अब ऐसा ही ताजा मामला मध्यप्रदेश के खरगोन से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक खरगोन के सनावद में करीब डेढ़ किलो सोना लेकर घर जा रहे कारीगर की हत्या कर दी गई, हमलावरों ने सराफा कारीगर की हत्या कर डेढ़ किलो सोना लूटकर फरार हो गए।

सनावद में गोली मारकर कारीगर की हत्या :

यह वारदात खरगोन के सनावद में घटित हुई। खरगोन के सनावद में सराफा कारीगर की हत्या कर दी गई। दो महलवारों ने उसे गोली मारी और सोना लूट ले गए। मिली जानकारी के मुताबिक वारदात रविवार रात्रि करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच हुई है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानिए पूरी खबर

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात ईबादुल हक उर्फ बबलू सोनी (35) सुभाष चौक से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे और उन्होंने विवाद करते हुए तीन राउंड फायर करे। वहीं दो गोली उसके सीने पर लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, ईबादुल्ला रोज की तरह दुकान एसके ज्वेलर्स को बंद करके अपने घर जा रहे थे। गाड़ी पर एक बैग में आभूषण रखे हुए थे। तभी दो बाइक सवार अज्ञात युवक ईबाद्ल्ला हक की गाड़ी का पीछे करते से आए। एक युवक ने पिस्टल से फायर किया। जमीन पर गिरने के बाद युवक ने दूसरा फायर किया और बैग लेकर फरार हो गए। ये घटनाक्रम सीसीवीटी कैमरे में भी कैद हुआ है। पुलिस उसके आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है।

बताते चलें कि, एमपी में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है, अपराधी बेखौफ होकर हत्या जैसे संगीन अपराधों को घटित कर रहे हैं। इससे पहले भी मध्यप्रदेश के कई जिलों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- - अज्ञात बदमाशों ने पूर्व शिवसेना नेता की गोली मारकर की हत्या

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com