ग्वालियर : सिरोल हाईवे के पास 3 करोड़ की अफीम की खेती होती मिली

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : सिरोल हाईवे के पास करीब 1.58 हेक्टर जमीन पर अफीम की खेती होती मिली। इसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई गई है।
सिरोल हाईवे के पास 3 करोड़ की अफीम की खेती होती मिली
सिरोल हाईवे के पास 3 करोड़ की अफीम की खेती होती मिलीसांकेतिक चित्र

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। अवैध शराब से लेकर अन्य मादक पदार्थ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी अवैध काम करने वाले बाज नहीं आ रहे है। शनिवार को सिरोल हाईवे के पास करीब 1.58 हेक्टर जमीन पर अफीम की खेती होती मिली। इसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई गई है।

बताया गया है कि सिरोल हाईवे के दूसरी तरफ खेतो में गड्ढे बनाकर अफीम की खेती की जा रही थी। इसकी जानकारी किसी तरह से शनिवार को नारकोटिक्स विभाग को लगी तो वह स्थल पर पहुंची तो वहां अफीम की खेती होती मिली। इसकी जानकारी नारकोटिक्स विभाग ने प्रशासन को दी तो पटवारी से लेकर अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर अफीम की खेती को नष्ट कराया गया। बताया गया है कि 1.59 हेक्टर भूमि पर जो अफीम की खेती हो रही थी उसमें दो खेत तो सरकारी भूमि के बताए गए है जबकि 3 खेत प्राइवेट बताएं गए है। नारकोटिक्स विभाग ने संबंधित के खिलाफ प्रकरण बनाया। जो अफीम की खेती हो रही थी जमीन सुलेमान की बताई जा रही है जबकि अन्य सूत्र पूर्व डीजी के साले एवं शहर के एक जमीन व्यवसायी की बता रहे है। बताया जा रहा है कि बड़े लोगों को बचाने को लिए सुलेमान का नाम सामने किया जा रहा है, जबकि 3 करोड़ की अफीम की खेती जिस स्थान पर हो रही है वह संबंधित जमीन के मालिक को पता न हो ऐसा संभव नहीं है। वहीं जो शासकीय जमीन पर अफीम की खेती होना बताया जा रहा है उसको लेकर कलेक्टर संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारीयों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है यह आगे पता चलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com