ग्वालियर : किसानों से ठगी कर होटल में मना रहा था बर्थ डे, पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर कई किसानों को ठग चुका है आरोपी। तीन हजार का इनामी है गिरफ्तार आरोपी।
ग्वालियर : किसानों से ठगी कर होटल में मना रहा था बर्थ डे, पुलिस ने दबोचा
ग्वालियर : किसानों से ठगी कर होटल में मना रहा था बर्थ डे, पुलिस ने दबोचासांकेतिक चित्र

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। किसानों से आयुष्मान कार्ड के नाम पर मेहनत की कमाई को ठगने वाले को पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दोस्तों के साथ होटल में बर्थडे पार्टी मना रहा था। जहां पर पुलिस ने दबिश देक र आरोपी को दबोच लिया। आरोपी पर पुलिस द्वारा 3 हजार रुपए का नकद इनाम भी घोषित किया गया था।

हजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार के अनुसार सूचना मिली थी कि आरोपी आकाश नरवरिया बिरला नगर स्थित एक होटल पर पार्टी मनाने आया है। सूचना की तीस्दीक कर पुलिस की एक टीम को होटल पहुंचाया। पुलिस को देखते ही खाना खा रहा युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पीछा कर बिरलानगर पुल पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नॉटी उर्फ आकाश नरवरिया निवासी अरेले का पुरा थाना गोरमी भिण्ड हाल निवासी मां वैष्णो पुरम बताया। साथ ही, बताया कि उस पर धोखाधड़ी के मामले में 3 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पड़ताल में पता चला है कि आकाश ने डबरा और पिछोर में आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर किसानों से उनके आधार कार्ड लेकर थम्ब इम्प्रेशन लिए और खाते खाली कर दिए। मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया, वह आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर बैंक खाते की जानकारी लेकर रुपए अपने खाते में रुपए ट्रांसफर करते थे। जब लोगों को शक होने लगा, तो वह उनका थम्ब कॉपी कर वारदात को अंजाम देने लगे थे।

महिला का खोया बैग लौटया :

महाराज बाड़े पर किसी महिला ने ठेले पर अपना बैग रखा एवं कुछ सामान की खरीदारी करने लगी। सामान की खरीददारी करने के बाद महिला अपने घर पहुंची उसे बैग नहीं मिला। कोतवाली पुलिस रात्रि गस्त पर प्रधान आरक्षक दर्शन यादव, इरशाद खान मक्खन, शैलेंद्र भारती निकले। तभी बाड़े पर ठेला लगाने वाले देवेंद्र राठौर ने बैग की सूचना दी। तभी प्रधान आरक्षक दर्शन यादव ने बैग को अपने सुपुर्द ले लिया। पहले चेक किया तो उसमें एक लहंगा दो साड़ी एवं शादी शॉपिंग का सामान रखा था। करीब 15,000 का था सामान। आरक्षक ने थैले पर नाम देखा तब वह लहंगे की दुकान पर पहुंचे। तभी लहंगे वाले ने नाम पता बताते हुए उनको सुबह पुलिस चौकी पर बुला लिया और उनको थैला उनके सुपुर्द कर दिया। महिला का नाम नीतू चौहान भिंड की रहने वाली बताई गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com