दहेज के लिए 2 शादी, एक से 25 और दूसरी से लिए 15 लाख
दहेज के लिए 2 शादी, एक से 25 और दूसरी से लिए 15 लाखसांकेतिक चित्र

Gwalior : दहेज के लिए 2 शादी, एक से 25 और दूसरी से लिए 15 लाख

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : दहेज के लिए इंसान किस हद तक गिर सकता है। एक शादी में 25 लाख का दहेज लिया और मन नहीं भरा तो दूसरी शादी करके 15 लाख रुपए ले लिए।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। दहेज के लिए इंसान किस हद तक गिर सकता है। एक शादी में 25 लाख का दहेज लिया और मन नहीं भरा तो दूसरी शादी करके 15 लाख रुपए ले लिए। दूसरी शादी का राज तब खुला जब सफाई में पहली पत्नी का फोटो मिला।

एक 32 साल के युवक ने पहली शादी यूपी के उरई में और दूसरी शादी आगरा में की। दोनों को साफ्टवेयर इंजीनियर बताया। पहली पत्नी विवाद के चलते मायके में रह रही है। शादी के दो महीने बाद दूसरी पत्नी घर की सफाई कर रही थी तो उसे पहली पत्नी की फोटो और कोर्ट में चल रहे केस के दस्तावेज मिले। इससे खुलासा हुआ कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। दोनों युवतियों ने थाने पहुंच कर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

मामला थाना अंतर्गत ग्वालियर शहर के प्रेमनगर का है। गुरुवार को पड़ाव थाने पहुंची पहली पत्नी रीता कुशवाहा (24) ने बताया कि तरुण सिंघासिया ने शादी से पहले अपना परिचय बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने का दिया था। 15 दिसंबर 2018 में शादी की थी। दहेज में 25 लाख रुपए, जेवर और सामान लिए थे। शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। जब अपने ससुराल वापस आई तो उसके ससुर सत्यप्रकाश सिंघासिया उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इस बात के बारे में पति को बताया। पति ने कुछ भी एक्शन नहीं लिया तो वहां मायके वापस चली गई। और उरई की कोर्ट में दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया। यह मामला उरई कोर्ट में अभी विचाराधीन है।

ऐसे खुला राज :

पहली पत्नी होने के बावजूद पति ने चोरी छुपे आगरा की रहने वाली नम्रता कुशवाह (22) को झांसे में लिया। उसने उसे भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर 2 जुलाई 2021 को रीति रिवाज से शादी कर 15 लाख दहेज में लिया। थाने में आई नम्रता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह घर की सफाई कर रही थी तभी उसके हाथों में फोटो और कुछ दस्तावेज लगे। तब उसे पता चला कि तरुण पहले से ही शादीशुदा है। नम्रता ने रीता से संपर्क किया। इसके बाद धोखा खाई दोनों युवतियां थाने जा पहुंचीं। दोनों ने बताया कि तरुण कुछ नहीं करता है। पुलिस ने दोनों युवतियों की शिकायत पर आरोपी पति तरुण के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पहली पत्नी रीता कुशवाह का कहना है कि शादी पूरी रीति रिवाज से होने के साथ-साथ दहेज में 25 लाख रुपए और सामान दिया था। वहां चौथी कर जब अपने ससुराल वापस आई तो उसके ससुर सत्यप्रकाश सिंघासिया उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इस बात के बारे में पति को बताया तो उसने कुछ भी एक्शन नहीं लिया तो वहां मायके वापस चली गई।

इनका कहना है :

दोनों युवतियां थाने आई थीं। तरुण नाम के एक युवक पर दोनों से शादी करने का आरोप लगाया है। युवक के खिलाफ दोनों युवतियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विवेक अस्थाना, पड़ाव, थाना प्रभारी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com