भोपाल में बदमाश ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म
भोपाल में बदमाश ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्मSocial Media

भोपाल में बदमाश ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक बदमाश ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी के घर में घुसकर दुष्कर्म किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। राज्य में दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब राजधानी भोपाल से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक बदमाश ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। चाकू अड़ाने के बाद जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया गया है। देर रात पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार

17 वर्षीय किशोरी मूलत: कटनी जिले की रहने वाली है, गत दस जून को छात्रा पढ़ाई करने के लिए अपने छोटे भाई व बहन के साथ भोपाल आई तथा किराए का मकान लेकर रहने लगी। किशोरी ने ग्यारहवीं कक्षा पास करने के बाद इस साल बारहवीं में प्रवेश लिया है। यहां पर ब्रजेश सिंह नाम का युवक रहता है, वह पेशे से ड्राइवर है। आसपास ही रहने के कारण किशेारी व किशोरी व उसके भाई-बहन का ब्रजेश से बोलचाल होने लगा था।

चूंकि किशोरी के कमरे में अभी पंखा नहीं लगा हुआ था, इसलिए गर्मी के कारण रात में वे लोग दरवाजा खुला रखकर ही सोते थे। बीती रात ब्रजेश ने किशोरी के छोटे भाई को टीवी देखने के लिए अपने घर बुला लिया। इसके बाद वह किशोरी के घर में घुस गया। कमरे में दाखिल होते ही उसने चाकू निकालकर छात्रा को डराना धमकाना शुरु कर दिया। डरा-धमका कर उसने छोटी बहन को दूसरे कमरे में भेज दिया। छोटी बहन के दूसरे कमरे में जाने के बाद ब्रजेश ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। दुष्कर्म करने के बाद वह मौके से भाग निकला।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इधर रात में ही किशोरी अपने छोटे भाई-बहन के साथ थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया तथा घेराबंदी कर आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co