बैंक अफसर से रेप बाद वसूले 40 लाख, भजन गायक भी पहुंचा जेल
बैंक अफसर से रेप बाद वसूले 40 लाख, भजन गायक भी पहुंचा जेलसांकेतिक चित्र

Indore : बैंक अफसर से रेप के बाद वसूले 40 लाख, भजन गायक भी पहुंचा जेल

इंदौर, मध्यप्रदेश : रेप के दो चर्चित मामलों में पुलिस ने एक मामले में पति-पत्नी और दूसरे मामले में भजन गायक को गिरफ्तार किया है।

इंदौर, मध्यप्रदेश। रेप के दो चर्चित मामलों में पुलिस ने एक मामले में पति-पत्नी और दूसरे मामले में भजन गायक को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में शादी का झांसा देकर एक बैंक अफसर से परिवार ने सांठ-गांठ कर 40 लाख रुपए भी वसूल लिए थे। जिनके बेटे ने रेप किया था उनके माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में भजन गायक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया। युवती ने शादी का दवाब बनाया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला - बेटे की करतूत से माता-पिता बंदी

एमजी रोड इलाके में रहने वाली एक महिला बैंक अफसर ने करीब दो माह पहले पीड़िता ने महिला थाने पर बाणगंगा के रहने वाले कौस्तुभ सिंगारे के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। पीड़िता ने बताया था कि उसका जब उसके पति से मनमुटाव चल रहा था, उसी दौरान बैंक में आने वाले कौस्तुभ ने उसे झांसा दिया कि वह पति को तलाक दे दे,मैं शादी कर लूंगा। इस मामले में कौस्तुभ के माता-पिता ने भी मंजूरी दे दी थी। दंपति ने उसे अंगूठी देकर रिश्ता पक्का करने की बात कही थी। इसके बाद कौस्तुभ ने उससे शादी का झांसा देकर संबंध तो बनाए इसके साथ ही 40 लाख रुपए भी हड़प लिए। पीड़िता ने शादी की बात कही तो वह मुकर गया। पीड़िता ने कौस्तुभ की मां वंदना और कैलाश ने भी कौस्तुभ का पक्ष लेते हुए उसे धमकी दी थी। महिला थाने में कौस्तुभ के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी जमानत भी हो गई थी। पुलिस को इस मामले में पीड़िता ने उसके माता-पिता के खिलाफ भी बयान दिए थे और धमकी देने का आरोप लगाया था इसलिए पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक कौस्तुभ ने ये भी धमकी दी थी कि मेरा पिस्टल का लाइसेंस स्वीकृत हो गया है, यदि ज्यादा दवाब डाला तो गोली मार दूंगा। उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने बैंक अफसर के घर पहुंचकर धमकी दी थी और केस वापस लेने के लिए कहा था।

दूसरा मामला - कई बार संबंध बनाए, शादी से इनकार

रेप के दूसरे मामले में हीरानगर पुलिस ने रेप और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक भजन गायक को गिरफ्तार किया है। हीरानगर इलाके में रहने वाली एक युवती ने गुलमोहर कालोनी में रहने वाले भजन गायक करण पिता मूलसिंह चौहान के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करण भजन गायक है। पीड़िता की आवाज होने के कारण उसने भी अपने ग्रुप में शामिल कर लिया था। इसके बाद उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। करीब 6 माह तक वह इसी झांसे के सहारे युवती से संंबंध बनाता रहा। पीडि़ता ने जब शादी के लिए कहा तो करण ने जमकर विवाद करते हुए उसे धमकी दी कि आइंदा शादी की बात कही तो निपटा दूंगा। हीरानगर पुलिस ने भजन गायक करण चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co