पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद में इंजीनियरिंग छात्र की हत्या
पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद में इंजीनियरिंग छात्र की हत्यासांकेतिक चित्र

फॉलोअप : पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद में इंजीनियरिंग छात्र की हत्या, पुलिस ने चंद घंटो में 6 को किया गिरफ्तार

इंदौर, मध्यप्रदेश : भोपाल के इंजीनियरिंग छात्र की पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी नाबालिग है।

इंदौर, मध्यप्रदेश। शहर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह की झांकियां देखने एवं दोस्त का बर्थडे मनाने आए भोपाल के इंजीनियरिंग छात्र की पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। हमलावरों में से दो की बाइक का नंबर फुटेज में दिखने के बाद जांच में पता चला कि उन्होंने आन लाइन पेमेंट किया था। उसके बाद मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा। उनसे पूछताछ में उनके साथियों की जानकारी भी मिल गई। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी नाबालिग है, उसका पुराना रिकार्ड भी मिला है।

मृतक छात्र का नाम गौरव पिता रूपेश मूल निवासी छिंदवाड़ा है। देर रात उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी मौत हो गई। उसके साथ आए दोस्तों ने बताया कि गौरव भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता सीआरपीएफ में पदस्थ हैं। गौरव दो दिन पहले किसी काम से इंदौर आया था। यहां पर वह अपने दोस्त मयंक के यहां पर रूका था। गुरुवार को मयंक का जन्मदिन था, लेकिन किसी कारण से नहीं मनाया। शुक्रवार की रात गौरव और मयंक अपने कुछ साथियों के साथ में मयंक का जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे। इस दौरान सभी झांकी देखने के लिए पहुंचे। बताया जाता है कि इनके साथ इनकी दो महिला मित्र भी थी। रात में जब उनके दो पहिया वाहन में पेट्रोल खत्म हो गया था। सभी दोस्त तीन चार गाड़ियों से सयाजी होटल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। यहां पर किसी बात को लेकर पंप पर आए युवकों से गौरव और अन्य का विवाद हो गया। विवाद में नौबत मारपीट तक पहुंची और बदमाशों ने गौरव को घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। गौरव की जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के वार होने से वह बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। यह देख बदमाश भाग निकले। गौरव को उसके साथी उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की।

पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद में इंजीनियरिंग छात्र की हत्या
Indore : विजय नगर में चाकू मारकर छात्र की हत्या, पेट्रोल भरवाने की बात पर हुआ था विवाद

पुलिस कैसे पहुंची आरोपियों तक :

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने देखी। तब आरोपियों की गाड़ी का नंबर पता चला। उस आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। हत्या के मामले में राहुल पिता ब्रजेश ठाकुर, महाराणा प्रताप नगर बाणगंगा, हर्ष पिता राजू लोखंडे, श्रद्धा धाम कॉलोनी कुशवाह नगर, उदय पाल पिता शोभरन पाल, स्कीम 51, मयंक पिता सुनील टिकलिया, शीतल नगर बाणगंगा, हिमांशु पिता संजय गवाड़े कुशवाह नगर एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। हत्या की घटना के बाद महज 6 घंटे में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर सभी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शामिल नाबालिग का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपियों को पुलिस ने पेट्रोल पंप पर उपयोग किये गये फोनपे से किये गए पेमेन्ट से पहचान कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी विजय नगर रवींद्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक सीमा धाकड़, सहायक उप निरीक्षक मंगल बघेल, सहायक उप निरीक्षक कोमलराव मालवीय, अनिल, कुलदीप, उत्कर्ष, विजय, धर्मेन्द्र, विनीत, शिवराज, दुष्यन्त, सचेन्द्र, विजय यादव , संदीप की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com