नशे के सौदागरों से जप्त बाइक, पिकअप और गांजा
नशे के सौदागरों से जप्त बाइक, पिकअप और गांजाRaj Express

इंदौर : महिला सहित पांच नशे के सौदागर गिरफ्तार

इंदौर, मध्यप्रदेश : क्राइम ब्रांच ने एक महिला सहित पांच लोगों को दबौच कर उनसे 52 किलो गांजा बरामद किया है। एक पल्सर बाइक व एक छोटा हाथी पिकअप वाहन भी जप्त।

इंदौर, मध्यप्रदेश। आपरेशन क्राइम कंट्रोल के साथ ही मादक पदार्थ के सौदागरों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। विशेष इनफारमर्स की टीम की सूचना पर दर्जनों नशे के सौदागर सलाखों के पीछे जा चुके हैं। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने एक महिला सहित पांच लोगों को दबौच कर उनसे 52 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से बराम गांजे की कीमत लगभग 5 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। एक पल्सर बाइक व एक छोटा हाथी पिकअप वाहन भी जप्त। आरोपियों ने गद्दों के नीचे चार बोरों मे छिपा रखा था गांजा, उज्जैन से इंदौर सुपर कारीडोर पर अंधेरे मे देने आये थे डिलेवरी, बाइक सवार रैकी करते हुए आगे-आगे चल रहा था। क्राइम ब्रांच को इनके बारे में टिप मिली उसके बाद टीम ने पीछा कर इन्हें पकड़ा।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से खबर मिली थी कि उज्जैन से टाटा पिकअप मे 50 किलो गांजा चार बोरों मे इंदौर सुपर कारीडोर पर शुक्रवार की रात 12 से 1 बजे के बीच डिलेवरी होने वाली है। गांजे के सौदागर सुपर कारीडोर टी सी एस रोड से आगे गांधी नगर न्यू बायपास रोड के आसपास आने वाले हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने स्पाट के आसपास अपना जाल बिछाया। टीम को रात में एक लोडिंग छोटा हाथी और उसके आगे चल रहा बाइक सवार दिखाई दिया। टीम को देखते ही इन लोगों ने फरार होने के लिए वाहन तेज गति से चलाते हुए दिशा बदल ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने इनका पीछा किया और अंतत: इन्हें पकड़ लिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने चार पुरुष व एक महिला को एक टाटा पिकअप, एक पल्सर बाइक तथा चार बोरो मे 52 किलो ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ पर आरोपियो ने अपने नाम सिद्धु सिंह सुजान सिंह सोंधिया, आगर, सुजान सिंह उर्फ शंभू सिंह पिता बनेसिंह, आगर सपना पति विक्रम सूर्यवंशी उज्जैन, अब्दुल समद पिता अब्दुल कदीर, उज्जैन एवं रेहान पिता सलीम अली, उज्जैन बताया। आरोपियों से 52 किलो गांजा कीमत 5 लाख 20 हजार रूपए, चार पुराने इस्तेमाली गद्दे एवं चार पुरानी रंगीन रजाईयां, नगदी 11,500, एक छोटा हाथी, एक बिना नंबर की बाइक जब्त की गई है।

राजस्थान से जुड़े तार :

आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में ये बात सामने आई है कि वे गांजा राजस्थान से लाए थे। पुलिस ये पता लगा रही है कि ये गांजा इंदौर में वे किसको देना चाहते थे। इस तरह ये पहले कितनी बार यहां गांजा सप्लाय कर चुके हैं। इन लोगों ने गांजे को छोटा हाथी में गद्दों के नीचे छिपा रखा था। उससे ये भी माना जा रहा है कि ये लोग पहले भी इसी तरह गांजे की डिलेवरी कर चुके हैं। क्राइम ब्रांच इंदौर और राजस्थान के इनके साथियों के बारे में पड़ताल में जुट गई है। सूत्र बताते हैं कि नशे के कुछ सौदागरों के सुराग भी मिले हैं, उसके आधार पर जल्द ही अन्य गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

हाईटेक पड़ताल में मिला था सुराग :

आईजी हरिनारायणचारी मिश्र एवं डीआईजी मनीष कपूरिया द्वारा इंदौर मे नशे के सौदागरों एवं इनकी गतिविधियों पर हाईटेक तरीके से पैनी नजर रखने एवं उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश एसपी मुख्यालय अरविंद तिवारी एवं एएसपी क्राइम गुरु प्रसाद पाराशर को दिए गए थे। इसके बाद एएसपी क्राइम के मार्ग दर्शन में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम बनाई थी। टीम ने हाईटेक तरीके से गुप्त रुप से निगरानी रखी, टेक्निकल डाटा का उपयोग किया गया। उसके बाद उज्जैन से इंदौर मे बड़ी मात्रा मे गांजे के सप्लाय होने की जानकारी लगी थी। उसके बाद विशेष इनफारमर्स की टीम को सक्रिय किया गया और ये सफलता मिली।

एक किलो 9 सौ ग्राम गांजे सहित एक बंदी :

पलासिया पुलिस ने भी एक आरोपी को दबौचते हुए उससे 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। पलासिया नाले के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नो सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर ये पता लगा रही है कि वह गांजा कहां से लाया था और किसे देने वाला था। मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी का नाम अजीत पिता अर्जुन सिलावट बताया गया है। उसे बड़ी ग्वालटोली खटिक मोहल्ला बाडे नाले किनारे से पकड़ा है। पलासिया पुलिस उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co