Indore : पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जानन
Indore : पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जाननसांकेतिक चित्र

Indore : पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

इंदौर, मध्यप्रदेश : द्वारकापुरी में पति -पत्नी और एक नवविवाहिता सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

इंदौर, मध्यप्रदेश। द्वारकापुरी में पति -पत्नी और एक नवविवाहिता सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने तीनों के शव जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं। पुलिस दोनों ही परिवारों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

द्वारकापुरी में रहने वाला रणजीत पिछोड़वाल सोमवार को ही अपनी पत्नी संतोषी को ससुराल से लेकर आया था। दंपति के दो बच्चे हैं। बताते हैं कि दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई थी। उसके बाद परिजनों ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और रणजीत और पत्नी संतोषी दोनों ने ही फांसी लगा ली। परिजनों को जब पता चला तो हड़कंप मच गया। त्योहार के दिन पति-पत्नी ने ये कदम क्यों उठाया किसी के समझ में नहीं आ रहा है। दोनों को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन भी आत्महत्या के कारण नहीं बता रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि पति पत्नी के बीच मनमुटाव के कारण दोनों ने ये कदम उठाया।

एक अन्य मामले में नवविवाहिता ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुशंकर में रहने वाले ड्राइवर राहुल की पिछले साल अप्रैल में ही प्रियंका से शादी हुई थी। आज राहुल जब अपने काम पर चला गया और प्रियंका की सास रिश्तेदार के घर भोज के लिए रवाना हुई तो प्रियंका ने दरवाजा बंद किया और फांसी लगा ली। उसकी सास पारोबाई जब घर पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। उन्हें शक हुआ तो पड़ोसियों की मदद से जबरदस्ती दरवाजा खोलकर देखा तो प्रियंका पति राहुल (22) फंदे पर लटकी हुई थी। अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। द्वारकापुरी पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। टीआई सतीश द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल दोनों ही परिवार बेहद दुखी है। तीनों शवों का पीएम करवाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com