इंदौर देह व्यापार मामला
इंदौर देह व्यापार मामलासांकेतिक चित्र

देह व्यापार मामला : बात नहीं मानने पर बेल्ट से मारते, सिगरेट से दागते और भूखा रखते थे

इंदौर, मध्यप्रदेश : सेक्स रैकेट मामले में पकड़ी गईं युवतियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने आरोपियों के जुल्मों की दास्तां पुलिस के सामने बयां की है।

इंदौर, मध्यप्रदेश। सेक्स रैकेट मामले में पकड़ी गईं युवतियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने आरोपियों के जुल्मों की दास्तां पुलिस के सामने बयां की है। लड़कियों को देह व्यापार से इनकार करने पर सिगरेट से जलाते थे और बेल्ट से पीटते थे।

पुलिस को एक युवती ने बताया कि 2009 में वह 15 साल की थी। मां के गुजर जाने के बाद पढ़ाई का तनाव था। फीस नहीं भरने पर एक पेड़ के नीचे बैठकर रो रही थी। इसी दौरान एक युवती और युवक आए। बोले- भारत काफी अच्छा है। वहां पढ़ाई भी होगी, पैसे भी अच्छे मिलेंगे। वह झांसे में आ गई। फिर भारत के बॉर्डर तक पहुंचे। वहां तार के नीचे से निकाला। रातभर पैदल चलना पड़ा। सुबह मुर्शिदाबाद पहुंचे। वहां एक आदमी ने अपने घर में पनाह दी। यहां से युवक-युवती चले गए।

युवती के अनुसार फिर उसे कोलकाता लाया गया। वहां 15 दिन तक छोटे कपड़े पहनने का दबाव बनाया। पीटा और भूखा भी रखा गया। यहां कई बार हल्दी की उबटन लगाई। एक महीने बाद मुंबई ले गए। वहां एक लाख रुपए में किसी एजेंट को बेच दिया। उस एजेंट ने शोषण करवाकर लाखों रुपए कमाए। इंदौर के 7-8 दलालों ने उसे लाखों रुपए देकर खरीदा और यहां ले आए। उसका दिन में कई बार शोषण किया गया। कई ग्राहकों को रोजाना लाते थे। कई बार पीटा गया। एक दिन उसे दलाल कहीं ले जा रहा था, तभी एक युवक ने उसे रोते देखा। उसने पूछा, तो मैंने आपबीती बताई। आखिरकार उस युवक ने पुलिस की मदद से दलाल से छुड़वाया।

देह व्यापार में पकड़ाए मुख्य आरोपी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, साथ ही देश में कहां-कहां उसके एजेंट हैं और किस के पास कितनी लड़कियां हैं, इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com