मकान के अंदर पढ़ रहे थे नमाज, किया हमला, 12 गिरफ्तार
मकान के अंदर पढ़ रहे थे नमाज, किया हमला, 12 गिरफ्तारRaj Express

Jaora : मकान के अंदर पढ़ रहे थे नमाज, किया हमला, 12 गिरफ्तार

जावरा, मध्यप्रदेश : शहर की हनुमान गली में शुक्रवार को दोपहर में अचानक मुस्लिम सम्प्रदाय के दो समुदायों के लिए बीच विवाद हो गया, जिसमें करीब छ: लोग घायल हो गए।

जावरा, मध्यप्रदेश। शहर की हनुमान गली में शुक्रवार को दोपहर में अचानक मुस्लिम सम्प्रदाय के दो समुदायों के लिए बीच विवाद हो गया, विवाद मारपीट, पत्थर बाजी तक पहुंच गया। जिसमें करीब छ: लोग घायल हो गए, मामले में पुलिस ने बलवा, पथराव, तोड़फोड़ के साथ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को मौके से उठाया है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है, जांच के बाद आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

शुक्रवार को दोपहर में हनुमान गली स्थित एक मकान में ऐहले हदीस को मानने वाले कुछ लोग एक मकान के अंदर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नमाज पढ़ रहे थे, इसी बीच सुन्नी समुदाय के कुछ लोगों ने उक्त मकान को आगे और पीछे दोनो तरफ से घेर लिया और अचानक मकान पर हमला बोल दिया। मकान के दरवाजों को तोड़ा और बाहर रखी ईटों से पथराव करने लगे, अंदर घुसकर जो हाथ में आया सामान से ऐहले हदीस के लोगो पर हमला कर दिया। घटना के दौरान पुरी हनुमान गली में अफरा तफरी का महोल बन गया। क्षैत्र के लोगो ने घर और दुकानों के गेट बंद कर दिए। सूचना पर शहर पुलिस थाना प्रभारी वीडी जोशी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को संभाला, पुलिस को देखकर कई लोग मौके से भाग निकले, पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को उठाया। पथराव के बाद पुलिस को देख कई लोग जहां से जगह मिली उधर से भाग निकले, कुछ पड़ोसियों की छत से कुद कर भागे तो कुछ गली में निर्माणाधीन मकान का दरवाजा तोड़कर भागे, हालाकि पुलिस गली में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिसके आधार पर मामले में आरोपियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

पांच लोग घायल, एक रैफर :

शहर थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि हनुमान गली में ऐहले हदीस और सुन्नी समुदाय के लोगोंं के बीच विवाद हुआ था, मकान में ऐहले हदीस के लोग एकत्रित होकर नमाज पढ़ रहे थे, इसी दौरान सुन्नी समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है, इस वारदात में वाजिद पिता रहमत खा पठान निवासी हनुमान गली जावरा, मोहम्मद ईस्माईल अंसारी निवासी जावद, अजमद खान निवासी नजरबाग जावरा, आरिफ मंसुरी निवासी महावीर कॉलोनी जावरा, मोहम्मद आजम पिता उमर खा निवासी नजर बाग जावरा के साथ गली में हम्माली करने आया सादिक उर्फ कल्लु निवासी अरब साहब कॉलोनी जावरा घायल हो गए। पथराव की घटना के दौरान कुछ बच्चों और महिलाओं को भी सामान्य चोंट आई है। उपचार के बाद आरिफ मंसुरी को रतलाम रैफर किया गया।

12 लोगों को पुलिस ने उठाया :

शहर थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि पथराव कर तोड़फोड़ करने वाले लोगों मे से पुलिस ने वाजिद की रिपोर्ट पर करीब एक दर्जन नामजद लोगो सहित करीब 50 लोगों पर बलवा, पथराव, तोड़फोड़ व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं घटना के दौरान गली में हम्माली करने गए सादिक की रिपोर्ट पर वाजिद और आरीफ पर एक अन्य प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को उठाया है, गली में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है, फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ओर भी आरोपियों के नाम बढ़ने की संभावना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com