झारखंड: कोरोना अस्पताल में रक्षक ने भक्षक बन किया महिला का रेप

झारखंड के जमशेदपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां, पुलिस कांस्टेबल ही दरिंदा बन बैठा और एक महिला कांस्टेबल की इज्जत से खेल गया।
Jharkhand Jamshedpur Corona Hospital Female Constable Rape Case
Jharkhand Jamshedpur Corona Hospital Female Constable Rape CaseSocial Media

झारखंड। दुनियाभर में पुलिस कर्मी अपराधियों को पकड़ कर लोगों की सुरक्षा का काम करते हैं। इस कोरोना काल में वॉरियर्स के रूप में चिकित्सकों के अलावा अगर कोई सामने आया है तो, वो पुलिस कर्मी ही है। वहीं, रक्षक अगर भक्षक बन जाये तो, जनता किसके पास जाएगी। दरअसल, झारखंड के जमशेदपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां, पुलिस कांस्टेबल ही दरिंदा बन बैठा और एक महिला कांस्टेबल की इज्जत से खेल गया।

क्या है मामला :

दरअसल, झारखंड के जमशेदपुर के सिदगोड़ा प्रोफेशनल कॉलेज कोविड केयर सेंटर में एक रक्षक पुलिस कर्मी ही भक्षक बन गया और एक महिला कांस्टेबल का रेप कर दिया। मामले की जांच कर रहे सिदगोड़ा थानाप्रभारी ने बताया कि, आरोपी अनिल सिंह की सिगदोड़ा थाने का कांस्टेबल है। उसकी ड्यूटी कोविड सेंटर में लगाई गई थी और महिला कांस्टेबल की ड्यूटी पीड़िता दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार कोरोना संक्रमित महिला के पास लगी थी। इतने में ही आरोपी महिला के पास आया और उसे शाम के लगभग 6:30 बजे किसी बहाने से एक खाली कमरा दिखाने के लिए अस्पताल की दूसरी मंजिल के एक कमरे में ले गया।

आरोपी ने महिला को धमकी दी :

महिला ने बताया कि, आरोपी जब महिला को लेकर कमरे में गया उस दौरान कमरा खाली था इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला कांस्टेबल का हाथ पकड़ लिया और उसे धमकाने लगा। इसके बाद आरोपी ने महिला कांस्टेबल के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ हैवानियत की हदे पार कर दी। साथ ही महिला को इस बारे में किसी को भी बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। परंतु महिला ने बिना डरे पुलिस ठाणे जाकर सारा मामला पुलिस को बताया और तुरंत ही महिला कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच :

इस मामले की जांच करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक (DSP) CCR के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। जांच के दौरान रिपोर्ट के आधार पर कांस्टेबल का मेडिकल कराया गया। जांच से पता चला कि, महिला सच बोल रही है। इसके बाद बिना देर किये आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com