लखनऊ की लड़की की धोखे से मुंबई में शादी, गैर द्वारा रेप

अमिताभ ठाकुर तथा उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने मुंबई तथा लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को लखनऊ की एक लड़की की कथित रूप से मुंबई में धोखे से शादी कर वहां ले जाने तथा उसके साथ गलत काम किये जाने की शिकायत की है।
लखनऊ की लड़की की धोखे से मुंबई में शादी, गैर द्वारा रेप
लखनऊ की लड़की की धोखे से मुंबई में शादी, गैर द्वारा रेपSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर तथा सामाजिक कार्यकर्ता उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने मुंबई तथा लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को लखनऊ की एक लड़की की कथित रूप से मुंबई में धोखे से शादी कर वहां ले जाने तथा उसके साथ गलत काम किये जाने के आरोपों की शिकायत की है. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें कल एक लड़की का फोन आया जिसने कहा कि उसे बहुत ही अर्जेंट बात करनी है। उसने कहा कि आज से करीब डेढ़ माह पूर्व उनकी शादी हुई थी जो उनके चाचा ने करवाई थी।

उसने कहा कि वह मुंबई आई है, उसे बताया गया था कि जिनसे उसकी शादी हुई है उनकी पत्नी का देहांत हो गया है। मुंबई आ कर पता चला कि वह धोखे की शादी थी। लड़की ने बताया कि उसके द्वारा इसका विरोध किये जाने पर उसे मारा-पीटा गया तथा उस व्यक्ति ने अपने लड़के से उस लड़की के साथ गलत काम करवाया। लड़की ने कहा कि वह मुंबई में किसी को नहीं जानती है। लखनऊ में उसका मौसी का लड़का रहता है जिसने अमिताभ तथा नूतन के बारे में बताया, जिसपर वह बात कर रही है।

लड़की को अपने समस्त फैक्ट व्हाट्सएप करने को कहा गया किन्तु उसके बाद उसका कोई मेसेज नहीं आया और उसका फोन भी नहीं उठ रहा है। अमिताभ तथा नूतन ने कहा कि बातचीत में वह लड़की जिस प्रकार से रो रही थी, उससे उसकी बात प्रथम दृष्टया सही दिखती है। अत: उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co