इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने वाले शख्स को किया गिरफ्तार
इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने वाले शख्स को किया गिरफ्तार Social Media

Indore News: इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने वाले शख्स को किया गिरफ्तार

Indore News: खजराना पुलिस ने मंदिर में स्कूली छात्रा से मिलने पहुंचे एक मुस्लिम युवक को पकड़ा है। जिसके बाद हिंदूवादियों ने जानकारी मिलने पर उसे पकड़ लिया।

इंदौर, मध्यप्रदेश। खजराना पुलिस ने मंदिर में स्कूली छात्रा से मिलने पहुंचे एक मुस्लिम युवक को पकड़ा है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि यहां वह अपनी परिचित स्कूली छात्रा से मिलने पहुंचा था। जिसके बाद हिंदूवादियों ने जानकारी मिलने पर उसे पकड़ लिया। इधर चंदन नगर में भी एक मुस्लिम छात्र की पिटाई कर दी। दोनो ने मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

बजरंग दल के विभाग को मिली थी इसकी सूचना :

बजरंग दल के विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने बताया कि जिला संयोजक मनोज यादव और जितेंद्र जादौन को सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया था कि खजराना गणेश मंदिर में फैजान खान निवासी लाल चौक खजराना स्कूली छात्रा से मिलने पहुंचा है। वह छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। बजरंग दल ने उसे पकड़ा तो वह खुद को हिंदू होना बताता रहा। पर जैसे ही उसकी पिटाई की, तो उसने अपना असली नाम फैजान बताया। बजरंग दल ने उसे खजराना पुलिस को सौंप दिया है।

मुस्लिम लड़का शादी का बना रहा था दबाव :

मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक खजराना गणेश मंदिर से पकड़ा गया है, जो स्कूली छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। मोहम्मद फैजान नाम का शख्स लड़की से कह रहा था कि, ‘तू शादी के बाद नमाज अदा करेगी।’ फैजान टाइल्स लगाने का काम करता हैं। छात्रा अभी 12वीं कक्षा में पढ़ती है।

बता दें कि, खजराना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर किया है। इसके अलावा संयोगितागंज और चंदन नगर पुलिस ने भी दो युवकों के पर कार्रवाई की है।

एसआइ ने बताया कि, गुरुवार शाम फैजान ने लड़की को खजराना गणेश मंदिर के पास बुलाया और अश्लील हरकतें की। इसी दौरान हिंदू संगठन के लोग पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। छात्रा ने फैजान के इरादे बताए और थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस फैजान की सोशल मीडिया चैटिंग और फोन की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com