प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

गुरुवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी थी। उसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उससे सीनियर ऑफिसर पूछताछ कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तारTwitter

दिल्ली। भारत में नेताओं और अभिनेताओं को पहले भी कई बार धमकी मिलने की खबरें सामने आईं हैं। ऐसी की एक खबर गुरुवार की देर रात आई थी कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं, अब वो शख्स पकड़ा गया है। पुलिस ने 24 घंटे पूरे होने से पहले उसे धर-दबोचा है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को मारने की धमकी मिलने से पहले इसी साल मार्च में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

प्रधानमंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार :

दरअसल, बीती रात सलमान नाम के एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस को फोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से पुलिस ने इस फोन नंबर को ट्रेस कर लोकेशन को जिला पुलिस यूनिट के साथ शेयर कर छानबीन शुरू कर दी थी। उसके बाद आज (शुक्रवार) PM मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल यह दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें इस मामले में सलमान से सीनियर ऑफिसर पूछताछ कर रहे हैं।

जेल जाने के लिए दी धमकी :

पुलिस ने बताया कि, 'सलमान की उम्र 22 साल है। उसे दिल्ली के खजूरी खास थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसने यह धमकी क्यों दी। इस बारे में पूछताछ दिल्ली पुलिस के सीनियर ऑफिसर कर रहे हैं।' पुलिस ने यह भी बताया है कि, सलमान के खिलाफ इससे पहले भी थाने में मामला दर्ज हो चुका है और वो फिलहाल बेल पर जेल से बाहर है। आरोपी से हुई पूछताछ में उसका कहना है कि, 'उसने यह धमकी जेल जाने के लिए ही दी थी। कल रात को 10 बजे के आसपास उसके पिता ने उसे किसी बात पर डांट दिया था। इसके बाद उसने ड्रग्स के नशे में पुलिस को फोन कॉल कर धमकी दी थी।'

सलमान से हुई पूछताछ :

सलमान से हुई पूछताछ में उसने हैरान कर देने वाले अजीब जवाब दिए। उससे जब पुलिस ने पूछा कि, 'उसने ऐसी धमकी क्यों दी?' तो वह बोला कि, 'उसका जेल जाने का मन था। उसका मन वहीं (जेल) में ही लगता है।' बता दें, सलमान ने खुद पुलिस को बताया है कि, 'गुरुवार को शाम 7 बजे उसने स्मैक का नशा किया था। उसके बाद नशे में आधी रात में उसने PCR को वह फोन कॉल किया और धमकी दी।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com