आरोपी चाचा मोरवा पुलिस की गिरफ्त में
आरोपी चाचा मोरवा पुलिस की गिरफ्त मेंPrem N Gupta

नाबालिग से दुराचार के मामले में मोरवा पुलिस ने आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार

सिंगरौली, मध्यप्रदेश : सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हज़ार का इनाम था घोषित, आज उत्तर प्रदेश के चोपन से हुई गिरफ्तारी।

सिंगरौली, मध्यप्रदेश। मोरवा में बीते जून माह में रिश्तो को कलंकित कर अपने नाबालिग भतीजी के साथ दुराचार के आरोपी को मोरवा पुलिस ने अंततः गिरफ्तार कर लिया है। मोरवा पुलिस की टीम ने आज तड़के आरोपी को उत्तर प्रदेश सोनभद्र के चोपन से गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह के दिशानिर्देश, अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी की पता तलाशने लगी थी पर आरोपी लगातार मोबाइल बंद कर भागता रहा जिस कारण हुआ पुलिस के हाथ से बचता जा रहा था। इसलिए उसकी गिरफ्तारी हेतु सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के द्वारा 5000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

क्या था मामला :

दिनांक 08/06/ 2021 को पंजरेह निवासी एक 13 वर्षीय बालिका ने अपने माता पिता के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी, तभी विदाई की रात रिश्ते के बड़े पापा ने उसके साथ सुने कमरे में ले जाकर ज्यादती की। पिता की तहरीर पर तत्काल थाना प्रभारी मोरवा के द्वारा अपराध क्रमांक 319/21 धारा 342, 376, 376(3) भादवि 3/4 पाक्सो कायम कर आरोपी की तलाश की जाने लगी थी।

आज चोपन सोनभद्र उत्तर प्रदेश में आरोपी के होने की सूचना थाना प्रभारी- मनीष त्रिपाठी को मिली जिस पर एक टीम रवाना कर आरोपी को चोपन रेलवे स्टेशन से मुंबई महाराष्ट्र भागने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी राजकुमार कोल पिता बीरबल कोल उम्र 42 वर्ष साकिन पंजरेह ने जब बच्ची के साथ बलात्कार किया उसी दिन आरोपी की बेटी की शादी थी जिसमें पीड़िता शामिल होने आई थी।

संपूर्ण कार्रवाई में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के सतत निगरानी में उप निरीक्षक - सरनाम सिंह बघेल, विनय शुक्ला, रूपा अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक- संतोष सिंह, संजय सिंह परिहार, अर्जुन सिंह, आरक्षक सुबोध तोमर, साइबर सेल बैढ़न से उपनिरीक्षक जितेंद्र भदौरिया, आरक्षक सोबाल वर्मा, दीपक परस्ते, कोतवाली बैढ़न से आरक्षक अभिमन्यु उपाध्याय शामिल थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com