नर्मदापुरम : महिला ने भोपाल मंडल के एडीआरएम पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश। भोपाल मंडल के एडीआरएम पर महिला रेलकर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, इस मामले में एडीआरएम के खिलाफ नर्मदापुरम में केस दर्ज।
महिला ने एडीआरएम पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
महिला ने एडीआरएम पर लगाया दुष्कर्म का आरोपSocial Media

नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, बता दें, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मंडल के एडीआरएम पर महिला रेलकर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में एडीआरएम के खिलाफ नर्मदापुरम में केस दर्ज हुआ हैं।

एडीआरएम पर दुष्कर्म का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने भोपाल मंडल के एडीआरएम (अतिरिक्त मंडल प्रबंधक) गौरव सिंह पर नौकरी दिलाने और ट्रांसफर कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने ADRM के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें, मार्च 2021 से एडीआरएम पीड़िता के साथ शोषण कर रहे है, दो माह पहले ही पीड़िता की हरदा में शादी हुई। शादी के बाद भी एडीआरएम उसे परेशान करते रहे। खबर मिली हैं कि, एडीआरएम की हरकतों से परेशान होकर महिला पिपरिया पहुंची थी, जहां उसने अपने हाथ की नस काट ली। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। फिर पुलिस ने महिला के बयान लिए तो दुष्कर्म की कहानी सामने आई। इसी के आधार पर गौरव सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

वहीं दूसरी तरफ, महिला के पति ने आईजी से अपनी पत्नी व एडीआरएम के संबंधों को लेकर शिकायत की है, आवेदक का कहना है कि शादी से पहले ही वह एडीआरएम के संपर्क में थी। कुछ दिन पहले कार से बैग लेकर जा रही थी, तब उसने पूछा तो पत्नी ने बहस की और सोने-चांदी के जेवर लेकर भोपाल चली गई थी। गौरव सिंह व उसकी पत्नी पहले से ही मिले हुए हैं।

बताते चलें कि, MP में दुष्कर्म की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।कई जिलों से लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबरें- बीजेपी के पूर्व विधायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co