मुंबई : सर्जिकल हैंड ग्लव्स धोकर बेचने वाला गिरोह का खुलासा

नवी मुंबई के पावने MIDC क्षेत्र के एक गोदाम से एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है। जो इस्तेमाल किए हुए सर्जिकल हैंड ग्लव्स को धोकर बेचता था।
nav mumbai crime branch Caught  gang that washed and sold used surgical hand gloves
nav mumbai crime branch Caught gang that washed and sold used surgical hand glovesKavita Singh Rathore -RE

मुंबई । देश में कोरोना बहुत ही तेजी से फैल रहा है। ऐसे में मास्क, हैंड सैनिटाइजर और सर्जिकल हैंड ग्लव्स जैसी सामग्री की आवयश्कता काफी अधिक मात्रा में हो रही है। ऐसे में कई बार बाहर के देशों से भी इस तरह के प्रॉडक्ट मंगवाए गए हैं। ऐसे में नवी मुंबई के पावने MIDC क्षेत्र के एक गोदाम से एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है। जो इस्तेमाल किए हुए सर्जिकल हैंड ग्लव्स को धोकर बेचता था।

क्राइम ब्रांच का खुलासा :

दरअसल, नवी मुंबई की क्राइम ब्रांच ने शंका के आधार पर पावने MIDC क्षेत्र के एक गोदाम पर छापामारी की। इस छापेमारी के दौरान एक ऐसे बड़े गिरोह का खुलासा हुआ। साथ ही क्राइम ब्रांच ने इस गोदान से तीन टन ऐसे सर्जिकल हैंड ग्लव्स (दस्ताने) जब्त किए। जो कि, इस्तेमाल किए हुए थे और यह गिरोह में शामिल लोग इन्हे इसी गोदान में धोने के बाद सुखाकर फिर से पैकिंग कर रहे थे। बताते चलें, यह लोग इन हैंड ग्लव्स को वॉशिंग मशीन से धोते थे, इसके बाद इसे ड्रायर द्वारा अच्छी तरह सुखाकर फिर से पैक किया जाता था। पैकिंग के बाद इसे बाजार में बेचा जाता था।

जब्‍त किये 6 लाख के ग्‍लव्‍स :

नवी मुंबई की क्राइम ब्रांच ने बताया कि, उनकी टीम द्वारा इस छापेमारी के दौरान जब्‍त किये गये सर्जिकल हैंड ग्लव्स की कीमत लगभग 6 लाख रुपये के आपसस है। इन ग्लव्स को जब्त करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, यह ग्लव्स जिस मात्रा में मिले हैं, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, यह लोग इन इस्तेमाल करे हुए सर्जिकल हैंड ग्लव्स अस्‍पतालों और दूसरे मेडिकल संस्‍थानों से खरीदते होंगे। खरीदने के बाद गोदाम में लाकर चेक करने के बाद इन्हे धोने और सुखाने का कार्य किया जाता था। पुलिस द्वारा इन ग्लव्स को धोने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले रसायन की भी जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com