भोपाल: राजधानी में मिला अल्पविकसित भ्रूण, मचा हड़कंप
भोपाल: राजधानी में मिला अल्पविकसित भ्रूण, मचा हड़कंपSocial Media

भोपाल: राजधानी में मिला अल्पविकसित भ्रूण, मचा हड़कंप

भोपाल, मध्य प्रदेश। हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 7 माह के अल्पविकसित भ्रूण मिलने की खबर सामने आई है।

भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश में रोजाना कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 7 माह के अल्पविकसित भ्रूण मिलने खबर सामने आई है। जिसे लेकर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है मामला:

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में कैलाश नगर रोड के पास झाड़ियों में अल्पविकसित बच्चे का भ्रूण मिला है। जानकारी मिलते ही मौके पर बैरागढ़ थाना क्षेत्र की वहां पहुंची और मामले का संज्ञान लिया।

बताते चलें कि, शव की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण के शव को झाड़ियों से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस अल्पविकसित भ्रूण को सात माह का बताया जा रहा है। अल्पविकसित भ्रूण के मिलने की खबर सामने आने के बाद यहां हड़कंप मच गया।

जांच में जुटी पुलिस:

इस संबंध में बताते चलें कि, मामले की जांच में बैरागढ़ पुलिस जुटी है। बैरागढ़ थाना की पुलिस इस मामले में सभी संभावनाओं और पहलुओं पर जांच कर रही है। बैरागढ़ थाना पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद भी कुछ कह पाएंगे। पुलिस का कहना कि, आसपास के कैमरे आदि चेक किए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com