रायसेन उपद्रव
रायसेन उपद्रवSocial Media

फॉलोअप : रायसेन उपद्रव में गोली लगने से घायल हरिसिंह की भी हुई मौत

रायसेन, मध्यप्रदेश : रायसेन जिले में दो समुदायों के बीच संघर्ष के दौरान आगजनी और गोली चलने की घटना में कई लोग घायल हुए, जिसमें से एक और शख्स की मौत हो गई।

रायसेन, मध्यप्रदेश। MP के रायसेन में बीते दिनों मामूली बात को लेकर दो युवकों में विवाद के बाद दोनों पक्षों के व्यक्ति आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान यहां आगजनी और गोलियां चलने की घटनाएं भी हुईं थीं। इस घटना में राजू आदिवासी नामक एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं, खबर मिली है कि अब एक घायल बुजुर्ग की भी मौत हो गई है।

रायसेन उपद्रव में ये दूसरी मौत :

बता दें, रायसेन उपद्रव में ये दूसरी मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रायसेन उपद्रव में गोली लगने से अब घायल हरि सिंह (65) की भी मौत हो गई। वह भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती थे। इससे पहले गोली लगने से राजू आदिवासी की मौत हो चुकी है।

जानिए पूरी खबर :

ये घटना मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की है। रायसेन के खमरिया खुर्द गांव में होली की रात उपद्रव हुआ था, यहां होली के त्यौहार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं थी जब दो गुटों में शुरू हुए बच्चों के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया था कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

रायसेन उपद्रव
रायसेन में बच्चों के मामूली विवाद ने लिया बड़ा रूप- हमले में करीब 50 लोग घायल

जिसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने रायसेन जिले में हुई वारदात में घायलों का हमीदिया अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल पूछा था और उनकी समुचित देखभाल का निर्देश दिया था। वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। अपराधियों को कठोरतम दंड मिलेगा। साथ ही एमपी के मुख्यमंत्री ने रायसेन जिला प्रशासन को भी प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता के निर्देश दिये थे और सीएम ने कहा था कि मृतक राजू आदिवासी के परिवार को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल को 2-2 लाख और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए दिये जायेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com