भोपाल : फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर नाइजीरियन ने की लाखों की ठगी

भोपाल, मध्य प्रदेश : साइबर क्राइम पुलिस ने नाइजीरियन समेत तीन को दिल्ली से किया गिरफ्तार। नाइजीरियन करता था रोमांटिक गुफ्तगू, गिफ्ट भेजकर ठगता था लाखों। भोपाल के युवक से ठगे थे 11 लाख 22 हज़ार रुपए।
फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर नाइजीरियन ने की लाखों की ठगी
फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर नाइजीरियन ने की लाखों की ठगीSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी की साइबर क्राइम पुलिस ने एक नाइजीरियन समेत तीन लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। नाइजीरियन युवक फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर लोगों से दोस्ती करता था और फिर रोमांटिक बातें कर प्रेमजाल में फंसा लेता था। उसके बाद गिफ्ट भेजने के बहाने फर्जी खातों में लाखों रुपए जमा कराकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। आरोपी नाइजीरियन युवक ने विदेशी महिला बनकर भोपाल के युवक से 11 लाख 22 हज़ार रुपए ठग लिए थे।

पुलिस के मुताबिक भोपाल निवासी पवन अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि फेसबुक पर उसकी विदेशी महिला से दोस्ती हुई थी। विदेशी महिला ने दोस्ती कर क्रिसमस गिफ्ट भेजा था। एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग से गिफ्ट छुड़ाने के नाम पर फरियादी से विदेशी नागरिकों के साथ मिलकर 11 लाख 22 हज़ार 844 रुपए की धोखाधड़ी की गई। आवेदन जांच में पता चला कि कुल 8 बैंक खातों में फरियादी से पैसा जमा कराया गया। बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर बैंक खातों का इस्तेमाल करने और मोबाइल नम्बरों का इस्तेमाल की जानकारी के आधार पर धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना और तकनीकि एनालिसिस के आधार पर आरोपी सोलोमोन वाजीरी निवासी दिल्ली, इशांत माहे निवासी विकासपुरी दिल्ली व जितेंद्र सिंह निवासी उदय विहार दिल्ली की खोजबीन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोलोमन मूलरूप से नाइजीरिया का रहने वाले है और बिजनेस वीज़ा पर भारत आया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लेपटॉप, मोबाइल और सिम व अन्य दस्तावेज़ ज़ब्त किए हैं।

लालच देकर गरीबों के खाते खरीदते थे :

आरोपी सोलोमोन वाजीरी महिलाओं के नाम से फेसबुक पर आईडी बनाकर दोस्ती करता है और रोमांटिक बातें करता है। दोस्ती करने करने के कुछ दिन बाद फरियादी को क्रिसमस गिफ्ट भेजता है जो एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी द्वारा पकड़ लिया जाता है। इसके बाद आरोपी सोलोमेन कस्टम अधिकारी बनकर फरियादी को गिफ्ट छुडाने के लिए विभन्न फर्जी बैंक खातों में पैसे जमा कराता है। पैसे जमा नहीं करने पर फरियादी को पुलिस केस करने की धमकी दी जाती है। आरोपी इशांत माहे व जितेन्दर सिंह गरीब लोगों के अकाउण्ट खुलवाकर उन खातों को नाईजीरियन को बेचते है। करीब 20-25 फर्जी बैंक खाते खुलवाकर नाईजीरियन को बेचे गए है। प्रकरण में उपयोग किये गये बैंक खातों से करीब एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गईं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com