आगरा ऑनलाइन फ्रॉड : मंगाया लैपटॉप और आ गए चॉकलेट के डिब्बे

पिछले कुछ एक सालो में ऑनलाइन फ्रॉड के कई मामले सामने आए हैं। यह मामले चाहे ऑनलाइन शॉपिंग के हो या फ्रॉड कॉल्स के। वहीं, अब आगरा से एक ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फ्रॉड का मामला सामने आया है।
आगरा ऑनलाइन फ्रॉड : मंगाया लैपटॉप और आ गए चॉकलेट के डिब्बे
आगरा ऑनलाइन फ्रॉड : मंगाया लैपटॉप और आ गए चॉकलेट के डिब्बेSocial Media

आगरा। आज भारत तेजी से डिजिटल हो रहा है, भारत में लोग डिजिटल लेन-देन के साथ ही शॉपिंग का तरीका भी उच्च स्तर पर ऑनलाइन ही अपना रहे हैं, भारत पहले की तुलना में काफी स्मार्ट बन गया है, परन्तु इसी के साथ-साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ एक सालो में ऑनलाइन फ्रॉड के कई मामले सामने आए हैं। यह मामले चाहे ऑनलाइन शॉपिंग के हो या फ्रॉड कॉल्स के। वहीं, अब आगरा से एक ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फ्रॉड का मामला सामने आया है।

क्या है मामला ?

देश में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आये है कि, यूजर ने कुछ आनलाइन ऑर्डर किया हो और और उसके बदले कुछ और आ गया हो। ऐसा ही कुछ आगरा के आईटी कंपनी के एक कर्मचारी के साथ भी हुआ। बता दें, आईटी कंपनी के कर्मचारी ने एक ऑनलाइन साइट से एक लैपटॉप ऑनलाइन ऑर्डर किया था। जब वह आया तो उसमें लैपटॉप की जगह कुछ चॉकलेट्स निकली। उन्होंने बताया है कि, वह अपना पार्सल खोल ही रहे थे कि, उनका डिलवरी बॉय वह से निकल गया। इसलिए वह उसे तुरंत जानकारी नहीं दे सके।

मोबाइल फोन की स्क्रीन पर यह मैसेज देख बड़ी टेंशन :

आईटी कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि, वह पार्सल खोल ही रहे थे कि, उनके मोबाइल फोन की स्क्रीन पर मैसेज आगया कि, उनके क्रेडिट कार्ड से लैपटॉप के 55495 रुपये काट गए हैं। यह देख कर उनकी टेंशन और बढ़ गई। इस बारे में जानकारी आईटी कंपनी के कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने बताया कि, ऐसा करने के लिए उन्हें उनके एक दोस्त ने सलाह दी। यदि कभी ठगी का शिकार न हो जाए। कर्मचारी द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट जब उस ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी तक पहुंची तब मजबूर होकर कंपनी ने कर्मकजरि की रकम लौटा दी।

कौन है यह कर्मचारी :

बतात दें, यह ऑनलाइन धोखाधड़ी जिसके साथ हुई उस आईटी कर्मचारी का नाम अमित गोयल है और वह गुरुग्राम की आईटी कंपनी में जॉब करते है। वह इन दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि,

'9 फरवरी को लैपटॉप का ऑर्डर दिया था। डिलीवरी 14 फरवरी को आई। कोरियर वाला देकर तुरंत ही निकल गया। इसके बाद जब उन्होंने डब्बा खोला तो वह खुद हैरान रह गए क्योंकि उस डिब्बे के अनादर अंदर लैपटॉप की जगह चॉकलेट के छोटे-छोटे डिब्बे निकले। उन्होंने आगे कहा, 'वह कोरियर डिलीवरी लेते समय वीडियो जरूर बनाते हैं, लेकिन जल्दबाजी में वह ऐसा नहीं कर सके। इसके बाद जब ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की तो जवाब मिला जांच करेंगे। फिर कहा कि तीन दिन में पैसा मिल जाएगा लेकिन सात दिन में भी नहीं मिला। इसके बाद उनका फोन उठाना बंद कर दिया। ऐसे में एक दोस्त ने सलाह दी कि ठगी की कहानी बयां करते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर दो।'
अमित गोयल, आईटी कर्मचारी

इतने दिनों वापस मिली रकम :

अमित ने बताया कि, उन्होंने कंपनी के ट्विटर एकाउंट पर शिकायत की थी। उसके बाद उन्होंने Facebook और कई साइट पर वीडियो पोस्ट कर दिया। इसके बाद इस वीडियो को 2500 लोगों ने देखा। तब उनके बाद खुद कंपनी की तरफ से फोन आया और कहा कहा गया कि, 'वे वीडियो हटा लें, हम आपके लैपटॉप का पैसा आपके खाते में भेज रहे हैं। इसके बाद 25 फरवरी को अमित के खाते में लैपटॉप की पूरी रकम वापस आ गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com