पुलिस कर्मी की मां को गोली मारी, प्रॉपर्टी को लेकर भाई से है विवाद
राजएक्सप्रेस,ग्वालियर। जिले के हजीरा थाना अंतर्गत पीएचई कॉलोनी में एक महिला को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी । महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर ने फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है।
जानकारी के अनुसार अभी- अभी पीएचई कॉलोनी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ पुलिस कर्मी की मां पर कुछ अज्ञात लोगो ने फायर किया। महिला को गोली लगने के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फारार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस बल वारदात स्थल पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों भी वारदात स्थल पर पहुंचें और आरोपियों को लेकर पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि महिला का विवाद प्रॉपर्टी को लेकर भाई से चल रहा है, इसी को लेकर आरोपियों को उस पर फायर किया है।
इलाके में सनसनी
फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, मौके पर कई लोग पहुंच गए। इस इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की दावा किया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।