रतलाम में व्यक्ति की लाठी व पत्थर से पीट कर हत्या
रतलाम में व्यक्ति की लाठी व पत्थर से पीट कर हत्याSocial Media

रतलाम में व्यक्ति की लाठी व पत्थर से पीट कर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

रतलाम, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले से हत्या का ताजा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की लाठी व पत्थर से पीट कर हत्या कर दी गई है।

रतलाम, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले से हत्या का ताजा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की लाठी व पत्थर से पीट कर हत्या कर दी गई है, इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

जानिए पूरी खबर :

ये मामला मध्यप्रदेश के रतलाम का है। शनिवार को रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या का कारण बीड़ी पीने से मना करने के बाद भी उसके द्वारा नहीं मानने पर हत्या करने की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार

एक व्यक्ति (सुरेश जोशी) आज सुबह कहीं जा रहा था। तभी रास्ते मे उसे आरोपित भगवान सिंह मिला, दोनों परिचित थे, इस कारण बातचीत करने लगे। इसी बीच सुरेश जोशी बीड़ी पीने लगा, भगवान सिंह ने उसे बीड़ी पीने से मना किया, लेकिन सुरेश जोशी नहीं माना तो भगवान सिंह ने गुस्से में उसे लाठी व पत्थर मारे, इससे सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया व उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की जांचकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि भगवान सिंह को बीड़ी पीने से एलर्जी थी। उसके सामने कोई व्यक्ति बीड़ी पीता था तो उसे गुस्सा आ जाता था। सुरेश जोशी भी उसके सामने बीड़ी पी रहा था। इसी कारण उसने व्यक्ति के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं अपराध :

आपको बताते चलें कि, प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, अपराधी बेखौफ होकर हत्या जैसे संगीन अपराधों को घटित कर रहे हैं। इससे पहले भी मध्यप्रदेश के कई जिलों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

रतलाम में व्यक्ति की लाठी व पत्थर से पीट कर हत्या
दमोह में एक युवक की चाकू मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत का माहौल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co