तालाब में मिला न्यायालय के कर्मचारी का शव
तालाब में मिला न्यायालय के कर्मचारी का शवSocial Media

Ratlam News: तालाब में मिला न्यायालय के कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

रतलाम, मध्यप्रदेश। प्रदेश के रतलाम जिले में न्यायालय के कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है, इस मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

रतलाम, मध्यप्रदेश। प्रदेश के रतलाम जिले में न्यायालय के कर्मचारी का शव तालाब में मिला है। न्यायालय के कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

तालाब में न्यायालय के कर्मचारी का मिला शव:

मिली जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय की तलबाना शाखा मे कार्यरत कर्मचारी आज सुबह ड्यूटी करने के लिए न्यायालय पहुंचे थे। इसके बाद जिला न्यायालय से कुछ दूरी पर स्थित झाली तालाब में न्यायालय के कर्मचारी का शव देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

इसकी जानकारी मिलते ही एएसआई व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही नगर निगम से फायर ब्रिगेड के कर्मचारी व गोताखोर बुलवाए गए। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया और उसकी जेब की तलाशी की तो जेब से परिचय पत्र निकला, जिससे मृतक की शिनाख्त न्यायालय के कर्मचारी अमित जोशी के रूप में हुई। इस मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी गई है।

बताते चलें कि, प्रदेश के कई जिलों से ऐसे मामले सामने आ रहे है। बीते दिनों ही छिंदवाड़ा जिले में एक महिला की लाश बरामद हुई थी जिसके बाद यहां सनसनी फैल गई थी। वहां से निकलने वाले राहगीरों ने महिला की लाश देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी थी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गर्दन कटी महिला का शव अपने कब्जे में लिया था। शव को देख कर ऐसा लग रहा था कि, बड़े ही दर्दनाक तरीके से महिला की जान ली गई थी।

तालाब में मिला न्यायालय के कर्मचारी का शव
छिंदवाड़ा: महिला की निर्मम तरीके से हत्या, रोड किनारे मिला बिना गर्दन का शव, जांच में जुटी पुलिस

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co