Ratlam: पशु चराने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद
Ratlam: पशु चराने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवादSyed Dabeer Hussain - RE

Ratlam: पशु चराने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, लाठियों और हथियारों से हमले में कई लोग घायल

रतलाम, मध्यप्रदेश। रतलाम जिले में दो पक्षों में विवाद हो गया। पशु चराने को लेकर हुए विवाद में लाठियों और हथियारों से हमला किया, जिसमे कई लोग घायल हुए है।

रतलाम, मध्यप्रदेश। प्रदेश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं, अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच खबर मिली है कि, रतलाम के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। पशु चराने को लेकर हुए विवाद में लाठियों और हथियारों से हमला किया, जिसमे कई लोग घायल हो गए है।

रतलाम में दो पक्षों में खूनी संघर्ष :

यह मामला एमपी के रतलाम (Ratlam) के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बायड़ी गांव से सामने आया है। यहां मवेशी चराने की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठियों और हथियारों से हमले में दोनों पक्षों के कई लोग लोग घायल हो गए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस :

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय जमीन पर पशु चराने की बात पर गुर्जर और आदिवासी समाज के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला से किया। दोनों ही पक्षों के घायलों को अस्पताल लाया गया है।

बीते दिनों रायसेन से सामने आई थी विवाद की खबर-

आपको बताते चलें कि, एमपी में आपराधिक मामलों के साथ अप्रत्याशित घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं, बीते दिनों ही रायसेन से एक विवाद की खबर सामने आई थी, रायसेन जिले के उदयपुरा में गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद के बाद तनाव फैल गया था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Ratlam: पशु चराने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद
रायसेन में गणेश विसर्जन को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com