किशोरी ने केरोसिन छिड़ककर खुद को फूंका
किशोरी ने केरोसिन छिड़ककर खुद को फूंकाSyed Dabeer-RE

रीवा: दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने केरोसिन छिड़ककर खुद को फूंका, हालत गंभीर

रीवा, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच रीवा जिले के एक थाना अंतर्गत किशोरी ने दुष्कर्म का शिकार होने के बाद खुद के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली है।

रीवा, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संकट भी के बीच अपराध थम नहीं रहे हैं, आये दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। दअरसल बता दें कि मध्यप्रदेश के रीवा जिले से ऐसा मामला सामने आया था। आज रीवा जिले के एक थाना अंतर्गत किशोरी ने दुष्कर्म का शिकार होने के बाद खुद के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली है जिसके बाद किशोरी की हालत गंभीर है।

इलाज के लिए किशोरी संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

बता दें कि ये घटना 7 अक्टूबर को हुई थी, इस मामले में पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जब परिजन रिश्तेदार के यहां गए हुए थे उस दौरान किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, वही पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वही दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने खुद को आग लगा ली, किशोरी को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर अपराध पंजीबद्ध करा दिया गया है, क्योंकि आरोपित एवं पीड़िता दोनों नाबालिग हैं। इसलिए उनका नाम नहीं दिया जा सकता! मामले की जांच की जा रही है।
राकेश कुमार सिंह, एसपी रीवा

आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश में लगातार दुष्कर्म की खबरें आ रही हैं, कभी अकेले तो कभी सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के दंश ने सामाजिक परिवेश में जहर घोल दिया है, न जाने लोगों का मानसिक स्तर इतना नीचे कैसे गिरता जा रहा है कि समाज के ये दरिंदे महिला, वृद्धा यहाँ तक की मासूम बालिकाओं तक को नहीं बख्श रहे हैं, दुष्कर्म की घटना से परेशान होकर लोग ये कदम उठा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com