Sagar : पूर्व पार्षद के पुत्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

सागर, मध्यप्रदेश : पीली कोठी ट्रस्ट में दुकान को लेकर विवाद के कारण पूर्व पार्षद के पुत्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी के घर से जब्त की बंदूक और अन्य हथियार।
पूर्व पार्षद के पुत्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
पूर्व पार्षद के पुत्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरारSocial Media

सागर, मध्यप्रदेश। गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचरी चौकी क्षेत्र में पानी की टंकी के पास शनिचरी के पूर्व पार्षद के पुत्र की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके से आरोपी फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिचरी के पूर्व पार्षद तथा भाजपा नेता नईम खान के पुत्र इमरान उर्फ बादशाह सुबह 9:30 बजे पानी की टंकी के पास गया था, वहीं पर उसकी कमर के नीचे आरोपी द्वारा गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

आस-पास के लोगों द्वारा घायल इमरान को बीएमसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण इमरान के शरीर से खून अधिक बह गया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पूरे क्षेत्र में पुलिस का सख्त पहरा है। छावनी में तब्दील शनिचरी और शुक्रवार क्षेत्र में दिनभर पुलिस की टोलियां गश्त करती नजर आईं। वहीं दिन-दहाड़े हुई इस हत्या से शहर की सुरक्षा व्यवस्था कठघरे में नजर आ रही हैं।

लंबे समय से चल रहा था विवाद :

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीली कोठी ट्रस्ट की दुकान को लेकर इमरान तथा आरोपी इशरार के बीच विवाद पिछले लंबे समय से चल रहा था। सूत्रों की मानें तो मृतक इमरान खान उर्फ बादशाह पीली कोठी ट्रस्ट का अध्यक्ष था तथा आरोपी इशरार खान इस ट्रस्ट में कोषाध्यक्ष था। इशरार खान की एक दुकान अतिक्रमण में आ रही थी जिसको अध्यक्ष द्वारा हटाये जाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके कारण इन दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके कारण यह हत्या हुई है। हालांकि इसको लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन पुलिस का कहना है कि पीली कोठी ट्रस्ट के कारण दोनों में विवाद था।

हत्या के बाद घर के लोग मकान में ताला लगाकर भागे, घर से हथियार बरामद :

गोपालगंज थाना क्षेत्र के शुक्रवारी में हुई हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी के घर से लाइसेंसी बंदूक, एक फरसा व उसकी फ़ोटो बरामद की है। पुलिस ने हत्या के बाद आरोपी के घर पर दबिश दी जहां से सभी लोग ताला लगाकर भाग चुके थे। पुलिस ने मकान के दूसरे हिस्से से घर में प्रवेश कर वहां छानबीन की। तलाशी में उसके घर से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, एक फरसा और अन्य सामान मिला है। पुलिस ने शहर से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों में नाकेबंदी कर उसके रिश्तेदारों, परिचितों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन में तलाश कर रही है। मौके पर अरशद नाम का युवक था जिसके सामने पूरी वारदात हुई है। लेकिन वह पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है।

आरोपियों को पकड़ने शहर में हुई नाकाबंदी

बताया जा रहा है कि इमरान की हत्या करने में एक नाबालिग का हाथ है जिसके द्वारा गोली मारकर इमरान की हत्या की गई। गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा शहर की नाकाबंदी कर दी गई है। लाल कलर की अल्टो से आरोपियों के भागने की सूचना है। देर शाम तक पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की गई। वहीं दूसरी ओर गोपालगंज थाने में इशरार तथा उसकी पत्नी, नाबालिग बेटी तथा पुत्र सहित शुक्रवार पूर्व पार्षद बबलू कमानी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com