सागर : जंगल में महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना के बाद आरोपी फरार

मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा दुष्कर्म, सागर जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
सागर: जंगल में महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
सागर: जंगल में महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्मSocial Media

हाइलाइट्स :

  • मामला मध्यप्रदेश में सागर जिले का

  • वाहन न मिलने का बहाना बनाकर ले गए अपने साथ

  • महिला के साथ चार लोग ने किया सामूहिक दुष्कर्म

  • दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

सागर, मध्यप्रदेश। प्रदेशभर में महामारी का प्रकोप जहां बढ़ते संक्रमण के साथ अब भी तेजी से जारी है तो वहीं संक्रमण काल के बीच कई अप्रत्याशित घटनाएं भी सामने आती जा रही हैं, बता दें कि इस बीच मध्यप्रदेश में दुष्कर्म नहीं थम रहे हैं, आये दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। दअरसल हाल ही में मध्यप्रदेश के साग जिले से ऐसा मामला सामने आया है।

क्या है पूरी खबर :

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सागर जिले के ग्राम के जंगल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि सागर जिले के सानौधा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम आपचंद में बीती रात चार लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है वहीं घटना के बाद आरोपित फरार हो गए है।

बताया जा रहा है कि-

आरोपियों ने महिला को रास्ते में रोक लिया और वाहन न मिलने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए। आरोपितों ने खेत पर बने एक झोपड़े में वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। पीड़ित महिला ओडिशा की रहने वाली है, जो अपने दो छोट बच्चों के साथ झांसी से गढ़ाकोटा जा रही थी वही मिली जानकारी के मुताबिक गांव की ही एक महिला ने पीड़िता की मदद कर उसे बचाया है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संकट के बीच लगातार दुष्कर्म की खबर आ रही है, कभी अकेले तो कभी सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के दंश ने सामाजिक परिवेश में जहर घोल दिया है, न जाने लोगों का मानसिक स्तर इतना नीचे कैसे गिरता जा रहा है कि समाज के ये दरिंदे महिला, वृद्धा यहाँ तक की मासूम बालिकाओं तक को नहीं बख्शते!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com