Satna : जंगल में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव
Satna : जंगल में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शवSocial Media

Satna : जंगल में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पु्लिस

सतना, मध्यप्रदेश। सतना जिले में अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका बरामद किया गया है, शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

हाइलाइट्स :

  • मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का

  • सतना में व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

  • इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

सतना, मध्यप्रदेश। प्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र के आल्हा तालाब के निकट एक जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका बरामद किया गया है। पेड़ पर लटका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव-

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देवीजी चौकी को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव आल्हा तालाब के पास जंगल में फांसी के फंदे पर लटक रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

प्रदेश में तेजी से बढ़ता ही जा रहा है अपराधों का ग्राफ

बताते चले कि, प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ता ही जा रहा है, कभी किसी की हत्या की खबर आती है तो कभी कोई खुदकुशी करके मौत के मुँह में चला जाता है। बीते दिनों ही इंदौर से एक साइंटिस्ट की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था, साइंटिस्ट का शव होटल के कमरे में मिला था। बताया जा रहा था कि वे दवा से संबंधित काम के सिलसिले में इंदौर आए थे और कुछ दिनों से अशोका होटल में रुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया था।

Satna : जंगल में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव
Indore : होटल के कमरे में मिला साइंटिस्ट का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co