बागेश्वर धाम में फिर मिला अज्ञात शव
बागेश्वर धाम में फिर मिला अज्ञात शवSocial Media

बागेश्वर धाम में फिर अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी- जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश: एक बार फिर बागेश्वर धाम में अज्ञात शव मिला है, इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Submitted By :
Priyanka Yadav

हाइलाइट्स

  • मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का

  • एक बार फिर बागेश्वर धाम में अज्ञात शव मिला

  • अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

  • मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी

मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वर धाम पर आए दिन अज्ञात शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां अब फिर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

फिर बागेश्वर धाम में मिला अज्ञात शव

एक बार फिर बागेश्वर धाम में अज्ञात शव मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव के उसपाल सिंह के खेत के कुंआ के पास आम के पेड़ के नीचे उक्त शव मिला है। मृतक नग्न अवस्था में उल्टा पेट के बल पड़ा हुआ है। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिये भिजवाया साथ ही शव की पहचान करने के साथ मामले की जांच करने में जुट गई है।

एक सप्ताह में यह दूसरा मामला:

बात दें, बागेश्वर धाम ऐसा स्थान है जहां देश भर से दूरदराज और देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। ऐसे में यहां इस तरह शव मिलने की घटनाएं लगातार घट रहीं हैं। एक सप्ताह में यह दूसरा मामला है। हाल ही में 11 जून को धाम में एक दिल्ली के व्यक्ति का शव मिला था। ऐसे में अब फिर अज्ञात व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई।

इससे पहले भी सामने आ चुकी हैं इस प्रकार की घटनाएं

बताते चलें कि एमपी में अपराधी बेखौफ होकर हत्या जैसे संगीन अपराधों को घटित कर रहे हैं।इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों ही भिंड जिले में बुजुर्ग दंपती का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। बुजुर्ग दंपती की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co