श्योपुर में महिला के साथ हुई दरिंदगी
श्योपुर में महिला के साथ हुई दरिंदगीसांकेतिक चित्र

श्योपुर में महिला के साथ हुई दरिंदगी- आरोपी ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप

श्योपुर, मध्यप्रदेश। एमपी के श्योपुर से फिर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है, श्योपुर में आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्‍कर्म किया है।

श्योपुर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में हैवानियत नहीं थम रही हैं, प्रदेशभर से लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। अब एमपी के श्योपुर से फिर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। श्योपुर में आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्‍कर्म किया ओर उसके बाद आरोपी ने सिर कुचलकर महिला को खेत में फेंक दिया।

दीपावली का सामान खरीदने आई महिला के साथ किया रेप-

ये मामला श्योपुर जिले का है, श्योपुर (Sheopur) में दीपावली का सामान खरीदने आई महिला के साथ आरोपी ने रेप (Rape) किया है। आरोपी ने चाय में नशीली दवा देकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने उसके सिर पर कई वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला को खेत में फेंककर भाग गया।

आरोपी फिलहाल परिवार सहित फरार-

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पीड़िता को श्योपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। बता दें, महिला के सिर, आंख और चेहरे पर काफी चोट लगी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। एसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि, आरोपी फिलहाल परिवार सहित फरार है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

MP के कई जिलों से लगातार सामने आ रहे हैं दुष्कर्म के मामले-

मध्यप्रदेश में हैवानियत नहीं थम रही हैं, प्रदेश के कई जिलों से लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। कभी अकेले तो कभी सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के दंश ने सामाजिक परिवेश में जहर घोल दिया है, ऐसी खबरें देख कर व सुन कर ऐसा लगता है, जैसे इस दुनिया में कोई इंसानियत बची है ही नहीं, क्योंकि दरिंदे अपनी सभी हदों को पार कर रहे हैं। बताते चलें कि, इससे पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबरें- भोपाल में तेजी से बढ़ रहे रेप के मामले- अब हबीबगंज इलाके में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co