दरिंदगी की हदें पार, महिला से रेप कर प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का सरिया

सीधी, मध्यप्रदेश: एक मामला सीधी जिले से सामने आया है जहां दुष्कर्मियों ने महिला के साथ गैंगरेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया।
महिला से रेप कर प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का सरिया
महिला से रेप कर प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का सरियाSocial Media

सीधी, मध्यप्रदेश। महिलाओं की सुरक्षा दायित्व है सरकार का। यह वाक्य जहां कहने और सुनने में आसान लगता है वहीं देखने पर इसका उलट ही रूप सामने आ जाता है महिलाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म की घटनाओं के तौर पर। जहां एक ओर हमारा देश विकासशील भारत की बात करता है वहीं दुष्कर्म की बड़ी वारदातें नींव को कमजोर करती है। ऐसा ही रूह को कंपकपांने वाला एक मामला प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां दुष्कर्मियों ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर हैवानियत का रूप दिखाते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। घटना में महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र का है जहां बीते दिन शनिवार रात गांव के ही तीन युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म जैसी भयावह घटना को अंजाम दिया है। जहां महिला को घटना के बाद महिला को रक्तस्त्राव होने लगा था जो दूसरी दिन भी जारी रहने के बाद गंभीर अवस्था में पहले सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से रीवा रैफर कर दिया। जहां संजय गांधी अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, पीड़ित महिला के पति की मौत होने के बाद वह अपने दो बेटों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करती है। जहां घटना के मुताबिक, तीनों आरोपी युवकों ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा। जिस पर महिला ने पानी न होने की बात कही तो सभी आरोपी झोपड़ी के टटिए को तोड़कर अंदर घुस गए। महिला ने शोर मचाकर बचाव के लिए गुहार लगाई, लेकिन आसपास बस्ती ना होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। जहां आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर महिला के प्रायवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया था।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस संबंध में, मामला संज्ञान में आते ही अमिलिया थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला अपराध की धाराओं में दर्ज कर आरोपी लल्लू कोल, भाईलाल पटेल व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की है। बताते चलें कि, ऐसा ही एक मामला दो दिन पहले झारखंड के चतरा थाने से सामने आया था जहां तीन लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co