दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तारSocial Media

सीधी : दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्त में, आरोपी पर घोषित था 10 हजार का इनाम

मध्यप्रदेश के सीधी में बलात्कार का फरार आरोपी पुलिस ने गिरफ्त में आया, आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था।

सीधी, मध्यप्रदेश। प्रदेशभर में कई अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती जा रही हैं, वही कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के मामले सबसे ज्यादा बढ़ गए हैं, आये दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। वहीं हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक सीधी में दुष्कर्म के फरार आरोपित को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी पर घोषित किया गया था दस हजार का इनाम :

कोरोना संकटकाल के बीच प्रदेश में अप्रत्याशित गतिविधियों पर लगाम कसते हुए पुलिस द्वारा नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बलात्कार के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मध्यप्रदेश के सीधी के दुष्कर्म के फरार आरोपित पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था।

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ने बताया

जुलाई 2018 में पीड़िता द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। बताया कि था कि पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं मां मजदूरी का कार्य करती है। मां मजदूरी के लिए मौसी के गांव गई हुई थी, भाई-बहन स्कूल गए हुए थे। मैं घर के काम में लगी हुई थी उस वक्त आरोपी ने घर में घुस कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

इस मामला कायम करते हुए पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की, परंतु आरोपित फरार होने से गिरफ्तार नहीं हो पाया था । वहीं आरोपी की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया‌।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com