65 वर्षीय बुजुर्ग बना हैवान, 5 वर्षीय नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म

सिंगरौली, मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला सुर्खियों में है मामले कि अगर बात की जाए तो घटना जिले में फिर नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
65 वर्षीय बुजुर्ग बना हैवान
65 वर्षीय बुजुर्ग बना हैवानShashikant Kushwaha

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला सुर्खियों में है मामले कि अगर बात की जाए तो घटना जिले में फिर नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में हैरान कर देने वाली जो बात निकल कर सामने आई है वह बेहद शर्मनाक घटना है । दुष्कर्म करने का आरोप एक बुजुर्ग पर लगा है मामला सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है तो वहीं चर्चाओं का माहौल गरम हो गया है।

जानें पूरा मामला :

मिली जानकारी के अनुसार किराने की दुकान पर बिस्कुट लेने गई 5 वर्षीय नाबालिका के साथ 65 वर्षीय आरोपी ने खेत में दुराचार किया है। मामला मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम क़नुहड़ का है।

गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे नाबालिका पड़ोस के किराना दुकान में बिस्कुट लेने गई थी जहां बदनीयती से बैठे बुजुर्ग ने नाबालिका को प्रलोभन देकर पास ही अरहर के खेत में उसके साथ दुराचार किया। डरी सहमी नाबालिका दिन में तो खामोश रही परंतु रात में दर्द बढ़ने पर उसने आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद परिजनों के होश फाख्ता हो गए।

पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार :

शुक्रवार अलसुबह परिजन नाबालिग के साथ मोरवा थाने आ पहुंचे। जहां पीड़ित परिजनों मामले को लेकर मोरवा थाने में तहरीर दी। शिकायत सुन मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने नाबालिका का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्यवाही शुरू कर दी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज :

नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर मोरवा पुलिस हरकत में आते ही मामला अपराध क्रमांक 552/20 धारा 376, 376 ए बी ताहि एवं 5 एम, 6 पॉस्को एक्ट कायम कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री को सौंपा एवं उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी रामविशाले प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com