राज एक्सप्रेस। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के डलमऊ इलाके में हुई सात वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा होने पर मृतक की नाबालिग बहन ही हत्यारोपी निकली। पुलिस सूत्रों से मंगलवार को कहा कि बीते शुक्रवार को एक सात वर्षीय बच्चे के हत्याकांड के खुलासे में मृतक की 14 वर्षीय बहन ही हत्यारोपी पाई गई। गौरतलब है कि डलमऊ के कंधरपुर गांव के भगवंत नगर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में सात वर्षीय मासूम आयुष का शव घर के पीछे बरामद हुआ था। बच्चे की गला दबा कर हत्या की गई थी।
मृतक के माता-पिता खेती किसानी करते हैं। मृतक की माता के अनुसार वह और उसके पति रामविलास गेंहू काटने गुरुवार की शाम करीब शाम 4 बजे खेत पर जा रहे थे उनके पीछे-पीछे उनका लड़का आयुष भी जा रहा था लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उसकी मां ने उसे रास्ते से वापस भेज दिया। शाम को घर लौटने पर जब आयुष घर पर नहीं मिला तो उसकी खोज बीन शुरू हुई। रात करीब नौ बजे मृतक आयुष का शव घर के पीछे बरामद हुआ, जिसे एक बारगी देखने पर यह लग रहा था कि बच्चे का गला दबाकर हत्या की गई हो।
फोरेंसिक जांच में शक की सुई मृतक की 14 वर्षीय बहन के ऊपर घूम गयी। कड़ाई से पूछताछ में उसने कबूला की उसी ने मोबाइल की छीनाझपटी में अनजाने में भाई का गला दबाकर मार दिया और बाद में भयवश शव को भूसे में छिपा दिया।
डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।