भोपाल : टीचर को नशीली चाय पिलाकर बनाया दुष्कर्म का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्विमिंग टीचर से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म!
भोपाल में स्विमिंग टीचर से दुष्कर्म
भोपाल में स्विमिंग टीचर से दुष्कर्म Syed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना का कहर जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी तरफ लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्विमिंग टीचर से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म!

भोपाल में स्विमिंग टीचर से दुष्कर्म :

मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि भोपाल के बागसेवनिया इलाके में एक स्विमिंग टीचर से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी एम्स का कर्मचारी है। टीचर से पहचान होने के बाद वह अपनी बहन से मिलाने के बहाने घर पर लेकर आया और नशीली चाय पिला दी थी। इस दौरान बेहोशी की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार :

घटना के बाद आरोपी ने टीचर को मुंह खोलने पर धमकाया भी था। बता दें कि पीड़िता ने 4 महीने बाद थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है। भोपाल की बागसेवनिया पुलिस ने पीड़ित टीचर की शिकायत पर मामला दर्ज की वही मंगलवार सुबह आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को आज एम्स में ड्यूटी करते समय पकड़ लिया है।

आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संकटकाल के बीच लगातार दुष्कर्म की खबर आ रही है, कभी अकेले तो कभी सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के दंश ने सामाजिक परिवेश में जहर घोल दिया है, न जाने लोगों का मानसिक स्तर इतना नीचे कैसे गिरता जा रहा है कि समाज के ये दरिंदे महिला, वृद्धा यहाँ तक की मासूम बालिकाओं तक को नहीं बख्श रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com