नहीं थम रही हैवानियत- भोपाल में 16 वर्षीय लड़की के साथ सुपरवाइजर ने किया दुष्कर्म
भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां लगातार कई जिलों से रेप के मामले सामने आ रहे है। अब राजधानी भोपाल से दुष्कर्म का ताजा मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय लड़की के साथ सुपरवाइजर ने दुष्कर्म किया है।
निर्माणाधीन बिल्डिंग में लड़की के साथ सुपरवाइजर ने किया रेप
ये मामला भोपाल के कोलार के ग्राम सनखेड़ी से सामने आया है, यहां निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक 16 साल की लड़की के साथ सुपरवाइजर ने रेप किया है। ये मामला तब सामने आया जब 16 साल की बालिका गर्भवती हुई।
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने पोस्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी कोलार में रहती है, किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसके परिजनों को बताया कि वह गर्भवती है। परिजनों ने किशोरी से जब पूछा तो उसने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में आरोपित के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
तेजी से सामने आ रही है दुष्कर्म की खबरें
बताते चलें कि, मध्यप्रदेश से तेजी से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है, न जाने लोगों का मानसिक स्तर इतना नीचे कैसे गिरता जा रहा है कि समाज के ये दरिंदे महिला, वृद्धा यहां तक की मासूम बालिकाओं तक को नहीं बख्शते! इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों ही भोपाल के हबीबगंज इलाके में 10वीं की छात्रा के घर में घुसकर लड़के ने रेप किया था। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।