बेगूसराय में बदमास दिनदहाड़े अंधाधुन फायरिंग करके निकल गए
बेगूसराय में बदमास दिनदहाड़े अंधाधुन फायरिंग करके निकल गएSocial Media

Bihar : बेगूसराय में बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े अंधाधुन फायरिंग करके निकल गए

बिहार का नाम हमेशा से ही गुंडागर्दी के लिए जाना जाता है। वहीं, अब बिहार के बेगूसराय से गुंडागर्दी का ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां, कुछ बेखौफ बदमाश आये और दिनदहाड़े अंधाधुन फायरिंग करके निकल गए।

बेगूसराय, बिहार। बिहार का नाम हमेशा से ही लड़ाई झगड़ो के लिए जाना जाता है। यहां, गुंडागर्दी करना, मारपीट करना बहुत ही आम बात है। यहां के अलग-अलग राज्यों से अक्सर इस तरह की खबरें सामने आती रही हैं। वहीं, अब बिहार के बेगूसराय से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां, कुछ बेखौफ बदमाश आये और दिनदहाड़े अंधाधुन फायरिंग करके निकल गए।

बेगूसराय में दिनदहाड़े अंधाधुन फायरिंग :

बिहार में अब बदमाश इस कदर बेखोफ हो चुके हैं कि, दिनदहाड़े ही फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरे मौहल्ले में सनसनी फैल गई है। साथ ही इस मामले को सुनने के बाद हर कोई हैरान है। इस मामले के तहत दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आये और NH 28 और 31 पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए निकल गए। इन बदमाशों ने यह कारनामा दिनदहाड़े किया और सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि आधे दर्जन से ज्यादा जगहों पर इन्होने ताबड़तोड़ फायरिंग की , इस दौरान एक युवक की मौत होने की खबर है। जबकि, इस घटना के दौरान 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बेगूसराय के SP ने बताया :

इस मामले की जानकारी देते हुए बेगूसराय के SP योगेंद्र कुमार ने बताया कि, बाइक सवार दो बदमाश एनएच पर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पूरे जिले में नाकेबंदी की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में पुलिस टीम के द्वारा नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। पहली घटना तेघरा अनुमंडल के NH-28 पर तीन जगहों पर घटी है। जहां बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक करीब 4 घटनाओं को अंजाम दिया है। एनएच 28 पर बगराहा डीह बदमाशों के गोलियों का शिकार हुए चंदन कुमार की इस घटना में मौत हो गई।' इस घटना में घायल हुए लोगों को फ़िलहाल इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है।

पेट में लगी गोली :

इस हादसे के दौरान बाढ़ निवासी TVS क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के विशाल सोलंकी घायल हो गए हैं। इनके पेट में गोली लगी है, हालांकि, उनका इलाज बेगूसराय के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है, वह कहां से आए और कौन थे। इनका मकसद क्या था और पुलिस फ़िलहाल इन लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। इसके अलावा इस हादसे के दौरान मरने वाले व्यक्ति की पहचान भी की जा रही है वह चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक पर मछली बेच रहा था। इसके अलावा भी यहाँ आये अन्य दो मछली खरीददारों को भी गोली लगी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com