विदिशा: 70 साल की बुजुर्ग महिला की रेप के बाद हत्या, मुंह में भरी थी मिट्टी

विदिशा, मध्यप्रदेश : प्रदेश के विदिशा जिले में दरिंदों ने मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है, 70 वर्षीय महिला के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।
बुजुर्ग महिला की रेप के बाद हत्या
बुजुर्ग महिला की रेप के बाद हत्याSyed Dabeer-RE

विदिशा, मध्यप्रदेश। प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, अब हाल ही में दरिंदों की हैवानियत की एक ओर दर्दनाक घटना विदिशा से सामने आई है, जिसमें इन दरिंदों ने तो अपनी सभी हदों को पार करते हुए एक ही बुजुर्ग महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है, ये चौंका देने वाली यह घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से गांव के लोग गुस्से में हैं। मौके पर बुजुर्ग महिला के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

जानिए पूरी घटना:

मिली जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ बदमाशों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी, बता दें कि दरिंदों ने बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया और मुंह में मिट्टी भर कर फरार हो गए, बुजुर्ग महिला का शव उसके ही खेत में मिला है बुजुर्ग महिला निर्वस्त्र थी, उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है, महिला के मुंह में मिट्टी भरी हुई थी।

टीआई ने बताया-

70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म
70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्मSocial Media

बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी से इलाके में सनसनी का माहौल :

महिला के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि- उन्होंने गांव के बाहर खेती करने के लिए ठेके पर जमीन ली थी, वहां सिंचाई का काम हो रहा था। जिसकी देखरेख के लिए महिला अक्सर खेत पर जाया करती थी। बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी से इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के आसपास शराबियों और संदिग्धों से पूछताछ कर नजर रखी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि प्रदेश में नहीं थम रहे दुष्कर्म के मामले, लगातार दुष्कर्म की खबरें आ रही हैं, कभी अकेले तो कभी सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के दंश ने सामाजिक परिवेश में जहर घोल दिया है, न जाने लोगों का मानसिक स्तर इतना नीचे कैसे गिरता जा रहा है! एक बार फिर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कुछ दरिंदों ने मानवता शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com