MP पर्यटन निगम के रीजनल मैनेजर पर लगे छेड़छाड़ के आरोप, जांच में लिया मामला

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश पर्यटन निगम के रीजनल मैनेजर पर महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की।
पति के ड्यूटी पर जाते ही दोस्त ने घर में घुसकर की छेड़छाड़
पति के ड्यूटी पर जाते ही दोस्त ने घर में घुसकर की छेड़छाड़Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक ओर जहां हमारा देश विकासशील भारत की बात करता है वहीं दूसरी तरफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ की बड़ी वारदातें नींव को कमजोर करती हैं। बता दें कि कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में कई अप्रत्याशित घटनाओं के साथ छेड़छाड़ की खबरें भी तेजी से सामने आ रही हैं, इस बीच राजधानी भोपाल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है, मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अफसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, बता दें कि जहांगीराबाद पुलिस ने सोमवार देर रात एक महिला की शिकायत पर मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के रीजनल मैनेजर के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानिए क्या है पूरी खबर :

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के रीजनल मैनेजर एनके स्वर्णकार पर कैंटीन संचालिका ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं, कैंटीन संचालिका के मुताबिक मप्र पर्यटन विकास निगम के रीजनल मैनेजर करीब एक साल से उसके साथ अश्लील हरकत करते आ रहे हैं वही अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे, कहते हैं कि अगर साथ देगी, तो वे जमीन से आसमान पर बैठा देंगे, आरोपित ने उसे पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

विगत 17 फरवरी को भी आरोपित ने मिंटो हॉल में उसे जबरन रोका और गलत तरीके से उनको छूने की कोशिश की, जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने उनके साथ छेड़खानी कर दी।

महिला का कहना-

भोपाल के जहांगीराबाद टीआई ने बताया-

इस मामले में भोपाल के जहांगीराबाद टीआई वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 28 वर्षीय महिला की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के एक प्रोजेक्ट में कैंटीन है, मामला संदिग्ध होने से उसे जांच में लिया है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com