जबलपुर में युवक ने गर्लफ्रेंड की सहेली से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जबलपुर, मध्यप्रदेश। दुष्कर्म का ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर से सामने आया है, जबलपुर में एक युवक ने गर्लफ्रेंड की सहेली के साथ रेप कर दिया।
जबलपुर में युवक ने गर्लफ्रेंड की सहेली से किया दुष्कर्म
जबलपुर में युवक ने गर्लफ्रेंड की सहेली से किया दुष्कर्मSyed Dabeer Hussain - RE

जबलपुर, मध्यप्रदेश। प्रदेश के कई जिलों से लगातार दुष्कर्म की घटना सामने आ रही हैं, ऐसी खबरें देख कर व सुन कर ऐसा लगता है, जैसे इस दुनिया में कोई इंसानियत बची है ही नहीं, क्योंकि दरिंदे अपनी सभी हदों को पार कर रहे हैं। अब दुष्कर्म का ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर से सामने आया है, जबलपुर में एक युवक ने गर्लफ्रेंड की सहेली के साथ रेप कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज :

मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर में रहने वाली किशोरी के साथ देवताल गार्डन में रेप हुआ है, इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर गढ़ा पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक-

शास्त्री नगर क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय छात्रा दसवीं में पढ़ती है, उसकी सहेली अक्सर उसे लेकर अपने BF से मिलने जाती रहती थी, इस कारण किशोरी से भी उसका परिचय हो गया था। जिसके बाद रिंकू ने उससे मोबाइल नंबर मांगा, दोनों की बातचीत होने लगी। उसने किशोरी से कहा कि वह उससे प्यार करता है, उसकी सहेली से नहीं। वहीं, कुछ दिन बाद शारदा चौक में रिंकू उसे मिला और वह बाइक से बैठाकर उसे देवताल गार्डन घुमाने ले गया और गार्डन के सुनसान क्षेत्र में ले जाकर जबरन उसके साथ रेप किया।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

इस वारदात के बाद पीड़िता ने घर पहुंच कर मां को आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। किशोरी की शिकायत पर गढ़ा पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया। किशोरी को मेडिकल जांच कराने के लिए भिजवाया है। वही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश में हैवानियत नहीं थम रही है, मध्यप्रदेश के कई जिलों से लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं, इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबरें- अलग-अलग जगहों से सामने आए 3 दुष्कर्म के मामले

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com