फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए मुंबई से गुवाहाटी पहुंचे बॉलीवुड सितारें

65 वें अमेज़ॅन फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 का आगाज होने वाला है। इस अवॅार्ड के लिए न सिर्फ सेलेब्स बल्कि फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं।
फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए मुंबई से गुवाहाटी पहुंचे बॉलीवुड सितारें
फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए मुंबई से गुवाहाटी पहुंचे बॉलीवुड सितारेंSocial Media

राज एक्सप्रेस। 65 वें अमेज़ॅन फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 का आगाज होने वाला है। इस अवॅार्ड के लिए न सिर्फ सेलेब्स बल्कि फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं।बॉलीवुड के फिल्मी सितारे गुवाहाटी, असम में एक अवार्ड नाइट के लिए जाते हैं। बॉलीवुड सीतारे इस अवार्ड नाइट में शामिल होने के लिए निकल चुके हैं।

करण जौहर ने शेयर किया वीडियो :

फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे पसंद करने वाली हस्तियों के प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। करण ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें हम उन्हें ताहिरा कश्यप, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ एक बोर्ड पर देख सकते हैं।

'लव आज कल' को प्रमोट करते नजर आए कार्तिक :

वीडियो में करण जौहर सभी स्टार्स के कपड़ों के बारे में पूछते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। खास बात है कि, फ्लाइट में कार्तिक आर्यन भी मौजूद थे और वो वहां भी अपनी फिल्म 'लव आज कल' को प्रमोट करते नजर आए। सभी बॉलीवुड सितारे इस अवॉर्ड को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस बार फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन मुंबई से बाहर असम में हो रहा। समारोह स्थल असम के गुवाहाटी में बनाया गया है। यह इवेंट यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित होगा।

गुवाहाटी पहुंचने के बाद नाचते दिखे सितारे :

बता दें कि, एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और रणवीर सिंह गुवाहाटी में वहां के लोक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान तीनों मस्ती में दिखे। आपको बता दें कि, 15 फरवरी यानी आज होने वाले इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स नजर आएंगे। वहीं यह 16 फरवरी यानी रविवार को कलर्स टीवी पर रात 8 बजे प्रसारित होगा। इन अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन्स पहले ही हो चुके हैं।

बॉलीवुड सितारें करेंगे परफॉर्मेंस :

ये अवॉर्ड शो 15 फरवरी को होने जा रहा है। अवॉर्ड शो का टेलिकास्ट अगले ही दिन यानी 16 फरवरी रविवार को कलर्स टीवी पर होगा। हर बार की तरह स्टार्स स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से आग लगाने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार इस बार स्टेज पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि, अक्षय अपनी फिल्म 'हाउसफुल 4' के फेमस गानें 'बाला' सांग पर परफॉर्मेंस देंगे। सोशल मीडिया पर 'बाला' गाने के डांस रिहर्सल का वीडियो वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर :

फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी से अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि, "कलाकार मैं, कल को आकार दूँ, यही है मेरा धर्म, मेरी दूसरी कोई जात ना।"

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com